होम = State = दिल्ली/NCR = Pollution Crisis: दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड क्लासेस शुरू, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

Pollution Crisis: दिल्ली के स्कूलों में हाइब्रिड क्लासेस शुरू, अभिभावकों की बढ़ी चिंता

by | Nov 16, 2025 | दिल्ली/NCR

Pollution Crisis:  दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए दिल्ली में रहना एक सजा बन गई है। दिवाली को गए हुए भले ही काफी दिन हो गए हों, लेकिन दिल्ली की जनता अभी दमघुट हवा में सांस लेने को मजबूर है। इन दिनों दिल्ली जहरीली गैस चैंबर में बदल चुकी है। लोगों का सांस लेना काफी मुश्किल हो गया है, इतना ही नहीं ये हवा बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए काफी ज्यादा घातक हो गई है।

दिल्ली की हवा हुई जहरीली

दिल्ली में बढ़ते  Pollution की वजह से लोगों को खांसी, गले में जलन और आंखों में पानी की शिकायत हो रही है। हवा में घुले धुएं, धूल और जहरीले रसायनों की वजह से AQI खराब स्तर पर पहुंचा गया है। जिसकी वजह से स्कूलों को बंद करने, ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने के फैसले सरकार ने लिए हैं।   

रविवार होने के कारण कई माता-पिता इस बात को लेकर परेशान है कि सोमवार को बच्चों को स्कूल भेजना है या फिर नहीं, स्थिति और भी गंभीर इसलिए है, क्योंकि प्रदूषण अब सिर्फ हवा तक सीमित नहीं, बल्कि सीधे बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर डाल रहा है। जिसकी वजह से पढ़ाई की पर भी प्रभाव पड़ रहा है।

हाइब्रिड मोड की होगीं क्लास

इस परेशानी के बीच दिल्ली के स्कूलों ने नया रास्ता चुना है, वो रास्ता है हाइब्रिड मोड, हालांकि इसका फैसला अब पेरेंट्स के हाथ में है कि वे बच्चे को स्कूल भेजना चाहते हैं या उन्हें ऑनलाइन क्लास दिलवाना चाहते हैं। दिल्ली में ये मॉडल कितना और कब तक चलेगा, फिलहाल इसपर कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन एक बात तय है कि दिल्ली की हवा ने एक बार फिर बच्चों की जिंदगी और शिक्षा को खतरें में डाल दिया है।

ये भी पढ़ें: पॉलिटिक्स दबंगो का महासंग्राम: बिहार की इन सीटों पर किसका चमकेगा बाहुबल, जाने पूरी खबर

सोमवार को खुलेंगे ?

दिल्ली के लगभग सभी माता-पिता इस सोच में हैं कि सोमवार यानी की 17 नवंबर 2025 को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। हालांकि कई स्कूलों ने मैसेज और सर्कुलर भेजकर साफ जानकारी दे दी है, लेकिन कई स्कूलों ने स्थिति अभी साफ  नहीं की है। मिली जानकारी के अनुसार, 5 क्लास तक के बच्चों के लिए सोमवार से हाइब्रिड मोड में Classes शुरू की जाएगी, यानी माता-पिता चाहें तो बच्चे को स्कूल भेज सकते हैं या घर से ऑनलाइन क्लास भी करवा सकते हैं।

बंगाल