होम = Cover Story Latest = पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर पहुंची असम पुलिस, CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए थे कई पासपोर्ट रखने के आरोप

पवन खेड़ा के दिल्ली वाले घर पर पहुंची असम पुलिस, CM हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी पर लगाए थे कई पासपोर्ट रखने के आरोप

Pawan Khera News: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक असम पुलिस ने पवन खेड़ा के दिल्ली स्थित घर पर छापेमारी की है। हालांकि बताया जा रहा है कि उस समय वह घर पर मौजूद नहीं थे। सूत्रों के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान असम पुलिस के साथ दिल्ली पुलिस की टीम भी मौजूद थी। इससे पहले पवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने रविवार शाम हिमंता बिस्वा सरमा से सवाल किया था कि क्या उनके परिवार की विदेशों में संपत्तियां और कंपनियां हैं।

पवन खेड़ा पर दर्ज हुआ है FIR

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के मीडिया और पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के प्रमुख पवन खेड़ा ने दावा किया था कि कुछ दस्तावेजों से यह संकेत मिलता है कि हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी के पास कई पासपोर्ट हैं। वहीं, सरमा ने रविवार को कहा था कि वह और उनकी पत्नी खेड़ा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। इसके बाद सरमा की पत्नी ने इस मामले में खेड़ा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

CM हिमंता की पत्नी पर इन 3 देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप

पवन खेड़ा ने रविवार को आरोप लगाया था कि असम के मुख्यमंत्री की पत्नी के पास संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मिस्र और एंटीगुआ-बारबुडा के तीन पासपोर्ट हैं। साथ ही दुबई में दो संपत्तियां हैं। उनकी पूंजी मुखौटा कंपनियों में लगी है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पत्नी ने कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस उचित कार्रवाई करेगी।

CM हिमंता ने दी प्रतिक्रिया

दिल्ली में छापेमारी पर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने मंगलवार को कहा कि पवन खेड़ा कल गुवाहाटी से भाग गए। मुझे मीडिया के जरिए पता चला है कि पुलिस दिल्ली में उनके घर गई थी, लेकिन वह हैदराबाद भाग गए हैं। कानून अपना काम करेगा।

बंगाल