Nitin Nabin बीजेपी के दिल्ली स्थित मुख्यालय पर नेता नितिन नबीन का शपथ ग्रहण समारोह चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी। साथ उन्होंने नितिन नबीन को अपना बॉस और खुद को पार्टी का कार्यकरता बताया। उन्होंने कहा कि बीजेपी का कार्यकर्ता होना गर्व की बात है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अमित शाह जिक्र किया। समारोह मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा व गृहमंत्री अमित शाह समेत कई नेता नजर आए।
पीएम ने राजनाथ-अमित शाह को लेकर क्या कहा
पीएम ने अपने संबोधन में बोलते हुए कहा कि राजनाथ जी के नेतृत्व में बीजेपी ने पहली बार अपने दम पर बहुमत हासिल किया, फिर अमित भाई के नेतृत्व में बीजेपी ने कई राज्यों में जीत हासिल की है और फिर जेपी नड्डा के नेतृत्व में देश की सत्ता में वापसी की।
नड्डा ने नितिन नबीन को दी बधाई
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यभार ग्रहण समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने पार्टी के नए अध्यक्ष नितिन नबीन को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही ऐतिहासिक अवसर है, जब दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में हमारे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान श्री नितिन नबीन ये पदभार संभाल रहे हैं। मैं अपनी ओर से और करोड़ों कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
नितिन नबीन निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुने गए
नितिन नवीन निर्विरोध बीजेपी अध्यक्ष चुने गए हैं। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष के नामांकन की संवैधानिक और पारदर्शी प्रक्रिया पूर्ण हुई। 36 में से 30 राज्यों में संगठनात्मक चुनावों के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार नामांकन, जांच और वापसी सम्पन्न हुई।
45 साल के हैं नितिन नबीन
45 साल के नितिन नबीन पार्टी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनसे पहले अमित शाह 49 साल की उम्र में पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट चुने गए थे। गौरतलब है, नबीन सोमवार को निर्विरोध बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया। वो इस पद पर आसीन होने वाले अब तक के सबसे युवा नेता हैं। बिहार के पांच बार के विधायक नबीन, पार्टी के शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे, जिनके समर्थन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अब तक बीजेपी के ये लोग रह चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
बीजेपी ने अपनी स्थापना के बाद से अब तक 11 राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए हैं। जिनमें से कई ने एक से अधिक बार इस पद को संभाला है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की लिस्ट में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के जना कृष्णमूर्ति, एम वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह और जगत प्रकाश नड्डा शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: ऐक्टर अक्षय कुमार के काफिले की कार का मुंबई में हुआ जबरदस्त एक्सिडेंट, घायल ड्राइवर को अस्पताल भेजा गया

