होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली में आसमान का नया रोमांच, क्या सच में सुरक्षित है हॉट एयर बैलून राइड…जानें पूरी रिपोर्ट

दिल्ली में आसमान का नया रोमांच, क्या सच में सुरक्षित है हॉट एयर बैलून राइड…जानें पूरी रिपोर्ट

Delhi Hot Air Balloon Ride: दिल्ली के सराय काले खां स्थित बांसेरा पार्क में राजधानी की पहली हॉट एयर बैलून राइड शुरू हो रही है। सफल ट्रायल और DGCA की मंजूरी के बाद यह बैलून 150-200 फीट की नियंत्रित ऊंचाई तक उठेगा। लेकिन जैसे ही यह घोषणा हुई, लोगों के मन में एक बड़ा सवाल उभरा क्या यह राइड दिल्ली जैसे एयर ट्रैफिक वाले शहर में सुरक्षित है?

कैसे तय हुई सुरक्षा

DGCA ने बैलून को सीमित ऊंचाई, तय समय और नियंत्रित क्षेत्र में संचालित करने की अनुमति दी है। हर उड़ान की लाइव जानकारी ATC के पास होगी बैलून किस ऊंचाई पर है, कितनी देर हवा में रहेगा, और किस दिशा में है। इससे यह हमेशा हवाई निगरानी में रहेगा।

बैलून हवा में बह नहीं सकता

यह कोई फ्री-फ्लाइंग बैलून नहीं है। इसे चार हाई-कैपेसिटी रस्सियों से जमीन से बांधा गया है, जिनमें से प्रत्येक 7 टन तक खिंचाव झेल सकती है। यानी इसकी दिशा, ऊंचाई और मूवमेंट पूरी तरह नियंत्रित रहता है और हवा के साथ बहने का खतरा लगभग न के बराबर है।

मौसम पर है सख्त निगरानी

राइड सिर्फ तभी संभव है जब हवा की गति 8–12 km/h से कम हो, बारिश न हो, दृश्यता साफ हो, जरा-सी भी खराब मौसम की आशंका पर उड़ान तुरंत रद्द कर दी जाएगी।

क्या एयरप्लेन से टकराने का है खतरा

बिल्कुल नहीं, IGI एयरपोर्ट के विमान शहर में प्रवेश करते समय कम से कम 2,500–3,000 फीट की ऊंचाई पर होते हैं। तुलना करें तो बैलून सिर्फ 200 फीट तक जाता है अर्थात दोनों के बीच हजारों फीट का फासला है। इसके अलावा, सराय काले खां यमुना तट का इलाका मुख्य एयर रूट से बाहर है।

क्यों नहीं है खतरा

  • बैलून की ऊंचाई बेहद सीमित
  • एयर रूट से दूरी काफी
  • बैलून जमीन से बंधा
  • ATC की निरंतर मॉनिटरिंग
  • DGCA की सख्त शर्तें

दिल्ली में यह नई राइड रोमांच के साथ-साथ सुरक्षा के लिहाज से भी पूरी तरह भरोसेमंद मानी जा रही है।

ये भी पढ़े: रहस्य में घिरा इमरान खान, मौत की फुसफुसाहट, परिवार की तड़प और सरकार के दावे, क्या है सचाई?

Tags : Delhi News

बंगाल