National Herald Case: दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने नेशनल हेराल्ड मामले में एक बड़ा कदम उठाते हुए कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई लोगों के खिलाफ नई FIR दर्ज की है। मामला अब और गंभीर हो गया है, क्योंकि FIR में कुल छह अन्य व्यक्तियों और तीन कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है।
क्या है पूरा मामला
सूत्रों के मुताबिक, यह FIR अस्सोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों को कथित रूप से धोखे से अपने नियंत्रण में लेने की क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी से जुड़ी है। आरोप है कि कांग्रेस से संबद्ध कंपनी AJL की लगभग 2,000 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति का नियंत्रण कथित तौर पर गलत तरीके से Young Indian को ट्रांसफर करने की साजिश रची गई। इस FIR का आधार ईडी (ED) की वह रिपोर्ट बताई जा रही है, जिसे एजेंसी ने दिल्ली पुलिस के साथ साझा किया था। PMLA की धारा 66(2) के तहत ED किसी अन्य एजेंसी को अनुसूचित अपराध दर्ज करने की सिफारिश कर सकती है, जिसके बाद यह FIR सामने आई है।
FIR में जिन नामों को शामिल किया गया है, उनमें प्रमुख हैं-
• सोनिया गांधी
• राहुल गांधी
• सैम पित्रोदा (प्रमुख, इंडियन ओवरसीज कांग्रेस)
• अन्य तीन व्यक्ति
• तीन कंपनियां: AJL, Young Indian और Dotex Merchandise Pvt. Ltd.
राजनीतिक हलचल
डोटेक्स कोलकाता की एक कथित शेल कंपनी मानी जाती है, जिसने Young Indian को 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया था। आरोप है कि इसी लेन-देन की मदद से Young Indian ने कांग्रेस को सिर्फ 50 लाख रुपये देकर AJL में बहुमत नियंत्रण हासिल कर लिया। यह मामला एक बार फिर राजनीतिक हलचल पैदा कर रहा है, और आने वाले दिनों में इसकी जांच और भी तेज होने की संभावना है।
ये भी पढ़े: धुंध की चादर में लिपटी राजधानी, हवा में मामूली सुधार पर खतरा अब भी बरकरार

