होम = News Latest = DTC बस ने नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर स्कूटी चालक व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; कई घायल

DTC बस ने नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर स्कूटी चालक व ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में 3 लोगों की हुई मौत; कई घायल

Angry Crowd Sets DTC Bus on Fire: दिल्ली के आउटर जिले में सोमवार सुबह करीब 10 बजे नांगलोई-नजफगढ़ रोड पर तेज रफ्तार डीटीसी बस ने सड़क किनारे चल रहे लोगों, स्कूटी सवार व ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत और कई के घायल होने की जानकारी है। गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस में तोड़फोड़ कर उसे आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

भीड़ ने 3-4 बसों को पहुंचाया नुकसान

हादसे के बाद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और भीड़ ने सड़क पर कुचलने वाली बस को आग के हवाले कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने इलाके से गुजर रही कई अन्य बसों को भी रुकवा लिया और उनमें तोड़फोड़ शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि भीड़ ने 3 से 4 बसों के शीशे तोड़ दिए, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझाकर स्थिति को काबू में करने की कोशिश की।

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझाया और भरोसा दिलाया कि हादसे के जिम्मेदार बस ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों का गुस्सा शांत हुआ। हालांकि एहतियात के तौर पर घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि इलाके में कानून-व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह की अप्रिय घटना न हो।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के उत्तम नगर में युवक की मौत के बाद नाराज भीड़ ने जलाई कार-बाइक, सड़क पर लगाया जाम; भारी पुलिस बल तैनात

बंगाल