Earthquake in Laddakh-Delhi: लद्दाख और दिल्ली में सोमवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। जहां लद्दाख के लेह क्षेत्र में 5.7 तीव्रता तो दिल्ली में 2.8 भूकंप की तीव्रता मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र उत्तर दिल्ली में दर्ज किया गया है। इस दौरान लोगों ने सुबह में भूकंप के झटके महसूस किए। बता दें कि, दिल्ली भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है और उच्च जोखिम वाले सिस्मिक जोन 4 में आता है। भूकंप से दिल्ल और लद्दाख में किसी जानमाल के नुकसान की अब तक जानकारी नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 11:51:14 बजे (IST) दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन से 171 किलोमीटर की गहराई में था। एनसीएस के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अक्षांश 36.71 डिग्री उत्तर और देशांतर 74.32 डिग्री पूर्व पर स्थित था। यह क्षेत्र लेह, लद्दाख के अंतर्गत आता है।
सोनीपत में भी आया था भूकंप
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में एक हफ्ते के भीतर यह दूसरी बार है, जब भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि, उस समय भूकंप का केंद्र हरियाणा का सोनीपत था। लेकिन, इसके झटके दिल्ली तक में महसूस किए गए थे. फिलहाल प्रशासन की ओर से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की पुष्टि नहीं की गई है।
कच्छ में भी आया था भूकंप
दिल्ली-एनसीआर से पहले कई देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। शुक्रवार और शनिवार की रात गुजरात के कच्छ जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उसकी तीव्रता 4.1 थी। देर रात आए इस भूकंप के कारण लोग काफी डर गए थे।
ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में मस्जिदें तोड़े जाने पर नेता मीर यार का दावा, कहा- पाक सरकार ने 40 मस्जिदों पर चलवाया बुलडोजर

