होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली–NCR में ED की बड़ी रेड, अल-फलह ग्रुप के 25 से ज़्यादा ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन

दिल्ली–NCR में ED की बड़ी रेड, अल-फलह ग्रुप के 25 से ज़्यादा ठिकानों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन

by | Nov 18, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi Car Blast Case :  दिल्ली–NCR में मंगलवार सुबह करीब 5:15 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अल-फलह ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 से अधिक स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। यह ऑपरेशन उन मामलों की जांच का हिस्सा है, जिनमें फाइनेंशियल गड़बड़ियों, शेल कंपनियों के उपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के गंभीर आरोप शामिल हैं।

कई ठिकानों पर छापेमारी, डिजिटल रिकॉर्ड जब्त

ED की टीम ने अल-फलह ट्रस्ट समेत उन लोगों के परिसरों पर भी सर्च की, जो ग्रुप के वित्त और प्रशासन से जुड़े कामकाज देखते हैं। छापेमारी के दौरान कई व्यक्तियों से पूछताछ की गई और कई स्थानों से डिजिटल दस्तावेज़ व रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं।

एक ही पते पर 9 कंपनियां, शेल कंपनियों के संकेत

जांच में अब तक कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं-

  • अल-फलह ग्रुप से जुड़ी 9 कंपनियां एक ही पते पर रजिस्टर्ड पाई गईं।
  • कंपनियों के पते पर कोई ऑफिस मौजूद नहीं मिला।
  • बिजली–पानी के उपयोग के रिकॉर्ड तक नहीं मिले।
  • कई कंपनियों में एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल ID दर्ज पाया गया।
  • कंपनियों में कॉमन डायरेक्टर/साइनटरी मिले।
  • बैंक स्टेटमेंट में सैलरी ट्रांसफर बेहद कम, जबकि दस्तावेज़ों में उन्हें बड़ी कंपनियां दिखाया गया था।
  • EPFO/ESIC में कोई फाइलिंग नहीं, और HR रिकॉर्ड भी गायब।

इन सभी बिंदुओं के आधार पर एजेंसी का मानना है कि कई कंपनियां शेल कंपनी पैटर्न पर बनाई गई हैं।

UGC और NAAC मान्यता पर भी शक

ED को अपनी शुरुआती जांच में यह भी संदेह हुआ है कि अल-फलह ग्रुप द्वारा UGC और NAAC मान्यता को लेकर किए गए दावे संदिग्ध हैं।
इसे लेकर संबंधित एजेंसियों से आधिकारिक जानकारी मांगी गई है।

जारी है जांच, और खुलासों की उम्मीद

एजेंसी के मुताबिक छापेमारी से मिले दस्तावेज़ और डिजिटल डेटा की गहन जांच की जा रही है। आने वाले दिनों में मामले से जुड़े और खुलासे होने की संभावना है।