Tensions erupted in campus of JNU: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में एक बार फिर छात्र संगठनों के बीच हिंसक झड़ंप हुई। वामपंथी छात्र संगठनों और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में कई छात्रों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी है। फिलहाल कैंपस में तनावपूर्ण माहौल के बीच पुलिस बल तैनात है।
एबीवीपी ने दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग की
एबवीपी की तरफ से कहना है कि यह छात्र राजनीति नहीं, बल्कि सोची-समझी क्रूर हिंसा है। उन्होंने दिल्ली पुलिस की निष्क्रियता पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के एक केंद्रीय विश्वविद्यालय में छात्र सुरक्षित नहीं हैं। संगठन ने मांग की है कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और कैंपस में कानून का डर बहाल किया जाए।
बवाल पर वामपंथी छात्र संगठन की नहीं आया रिएक्शन
जेएनयू कैंपस में मचे बवाल को लेकर अब तक वामपंथी छात्र संगठनों का रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल पूरे परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है और प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहा है। घायल छात्रों के साथी और परिजन इस घटना के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वीसी के इस्तीफे को लेकर निकाला गया था जुलूस
बता दें कि रविवार देर रात वीसी के इस्तीफे की मांग को लेकर यूनियन मशाल जुलूस निकाल रही थी। उसी समय लेफ्ट और एबीवीपी समर्थकों में झड़प हो गई, देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में यह झड़प मारपीट और पत्थरबाजी की घटना में तब्दील हो गई।
ये भी पढ़ें: UGC नियमों को लागू करने की मांग तेज, डीयू में छात्रों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

