S Jaishankars blunt message to Poland: पोलैंड के उप-प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की इस समय भारत की 3 दिवसीय यात्रा पर हैं। उन्होंने यात्रा के पहले दिन अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात की। वहीं, विदेश मंत्री जयशंकर ने मीटिंग के दौरान पोलैंड के विदेश मंत्री सिकोरस्की की अक्टूबर में की गई पाकिस्तान की यात्रा को लेकर प्रतिक्रिया दी। जयशंकर ने कहा कि पौलेंड को आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति अपनानी चाहिए और भारत के पड़ोस में आतंकवादी ढांचे को बढ़ावा देने मदद नहीं करनी चाहिए।
जयशंकर ने आतंकवाद पर क्या कहा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश मंत्री रादोस्वाव सिकोरस्की से कहा कि पोलैंड को आंतकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस अपनाना और अपना स्टैंड साफ करना चाहिए। साथ ही कहा कि राजनीतिक या कूटनीतिक स्तर पर आतंक से जुड़े ढांचों को समर्थन अस्वीकार होना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि हम ऐसे समय में मिल रहे हैं जब दुनिया में काफी उथल-पुथल मची हुई है। अलग-अलग क्षेत्रों में स्थित दो राष्ट्रों के रूप में, जिनमें से प्रत्येक के समक्ष अपनी चुनौतियां और अवसर हैं, विचारों और दृष्टिकोणों का आदान-प्रदान करना स्पष्ट रूप से उपयोगी है।
पोलैंड के विदेश मंत्री जताई सहमति
पोलैंड के विदेश मंत्री सिकोरस्की ने जयशंकर के इन दोनों ही बयानों से सहमति जताई और कहा है कि सीमा-पार आतंकवाद को काउंटर करने की ज़रूत है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि टैरिफ़ के ज़रिए सिर्फ़ भारत को निशाना बनाना ग़लत है।
सिकोरस्की ने की थी इस्लामाबाद की यात्रा
अक्टूबर के अंत में सिकोरस्की ने इस्लामाबाद की यात्रा की थी और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार के साथ व्यापक वार्ता की, जिसके बाद जारी किए गए एक संयुक्त बयान में कश्मीर मुद्दे को प्रमुखता दी।
ये भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में बढ़ी ठंड, AQI 606 होने से जहरीली हुई हवा

