होम = State = दिल्ली/NCR = Husain Dalwai News: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का विवादित बयान, RSS पर भी साधा निशाना

Husain Dalwai News: लाल किले के पास कार ब्लास्ट, कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई का विवादित बयान, RSS पर भी साधा निशाना

by | Nov 17, 2025 | दिल्ली/NCR

Husain Dalwai News: दिल्ली के लाल किला पर हुआ बम धामके की आवाज देश के हर एक हिस्से में पहुंच गई है। जैसे जैसे इस पूरी घटना की सच्चाई सामने आ रही है, वैसे ही लोगों के पैरों तले जमीन खिसक रही है। इसी बीच महाराष्ट्र से कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने लाल किले के पास हुए कार ब्लास्ट को लेकर बड़ा और विवादित बयान दे दिया है।

दलवाई ने किया दावा

दलवाई ने दावा करते हुए कहा कि कश्मीर में होने वाले अन्याय और अत्‍याचार का असर दिल्ली तक दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी में उत्पीड़न बढ़ेगा तो देश के अन्य हिस्सों में प्रतिक्रियाएं सामने आ सकती हैं।

इतना ही नहीं, दलवाई ने इस पूरे मामने को सीधा बिहार चुनाव से जोड़ दिया और इसको लेकर ही आरएसएस पर भी निशाना भी साधा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की पार्टी मुंबई हमलों से भी कुछ नहीं सीखती नजर आ रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि पूर्व गृह मंत्री पी चिदंब्ररम ने कुछ दिनों पहले कहा था कि मुंबई अटैक के बाद हमें एक्‍शन लेने से रोक दिया गया था। उनका सीधा इशारा विदेशी दबाव की तरफ था।

जांच में जुटी एजेंसियां

हुसैन दलवाई ने RSS के बारे में बात करते हुए कहा कि संघ के कथित उकसावे की जांच होनी चाहिए। साथ ही कहा कि संगठन की भूमिका की भी पड़ताल होनी चाहिए। हुसैन दलवाई के इस बयान ने राजनीतिक माहौल को काफी गरमा दिया है, क्योंकि जांच एजेंसियां पहले ही साफ कर चुकी हैं कि ब्लास्ट के पीछे एक मॉड्यूल और स्थानीय सहयोगियों की भूमिका खुलकर सामने आई है।

ये भी पढ़ें: पलटूराम’ से ‘किंगमेकर’ तक नीतीश कुमार ने ऐसे पलट दीं बिहार की सियासी बिसात, विपक्ष रह गया हक्का-बक्का

दिल्ली बम धमाके में हर रोज जांच एजेंसियां नए-नए खुलासे कर रही है। साथ ही इस मामले की गभीर रूप से जांच भी की जा रही है। इसी बीच दिल्ली में लाल किले के पास आतंकी धमाके में सुरक्षा एजेंसियों को शू बम यानी  की जूता बम के इस्तेमाल का शक हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जांच एजेंसियों को विस्फोट वाली कार से जूता मिला है। और जब इस जूते की जांच की गई तो उसमें अमोनियम नाइट्रेट और TATP के ट्रेस मिले हैं।

बंगाल