होम = State = दिल्ली/NCR = देश में मौसम का मिज़ाज: दिल्ली-NCR में उमस जारी, इस बार जल्दी दस्तक दे सकती है सर्दी

देश में मौसम का मिज़ाज: दिल्ली-NCR में उमस जारी, इस बार जल्दी दस्तक दे सकती है सर्दी

Weather Update : देश के कई हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिज़ाज बदलता नजर आ रहा है। एक ओर राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर केरल में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन प्रभावित कर दिया है। इस बीच, मौसम विभाग (IMD) ने कुछ राज्यों के लिए बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया है।

दिल्ली- NCR में फिलहाल राहत नहीं

सितंबर के अंतिम सप्ताह में भी दिल्ली और एनसीआर में उमस भरी गर्मी का दौर जारी है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार, राजधानी में अगले कुछ दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, 28 से 30 सितंबर के बीच कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। अभी मानसून की विदाई पूरी तरह नहीं हुई है, इसलिए इसके अंतिम चरण में राजधानी में हल्की बारिश हो सकती है।

राजस्थान से हुई मानसून की वापसी की शुरुआत

देश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस साल पश्चिमी राजस्थान से मानसून ने 15 सितंबर को ही विदाई शुरू कर दी, जो सामान्य तिथि 17 सितंबर से दो दिन पहले है। आमतौर पर मानसून की पूर्ण विदाई 15 अक्टूबर तक होती है। इसके बाद तापमान में गिरावट आती है और मध्य नवंबर तक ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगती है।

उत्तर प्रदेश में गर्मी का सितम, बिहार में बारिश की संभावना

दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश में भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने आज यूपी को ‘ग्रीन जोन’ में रखा है, यानी वहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। सितंबर के आखिरी सप्ताह में भी यहां जून जैसी गर्मी महसूस की जा रही है।

बिहार की बात करें तो वहां से भी मानसून विदा लेने की तैयारी में है। हालांकि, राज्य के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधि देखी जा सकती है। मौसम विभाग ने बिहार के लिए सतर्कता चेतावनी जारी की है।

केरल में भारी बारिश, स्कूल-कॉलेज बंद

देश के दक्षिणी हिस्से, खासतौर पर केरल में भारी बारिश का दौर जारी है। तिरुवनंतपुरम सहित कई जिलों में बारिश ने सामान्य जीवन को प्रभावित किया है। हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज सभी शैक्षणिक संस्थानों, जिनमें व्यावसायिक कॉलेज भी शामिल हैं, में अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि, पहले से तय सार्वजनिक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगी।

इस बार जल्दी दस्तक दे सकती है सर्दी

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस बार ठंड का मौसम सामान्य से पहले दस्तक दे सकता है। चूंकि 30 सितंबर से देशभर में मानसून की वापसी शुरू हो रही है और 15 अक्टूबर तक इसकी पूर्ण विदाई हो जाएगी, ऐसे में अक्टूबर के अंत से ही तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। नवंबर के महीने में उत्तर भारत के कई राज्यों में कोहरा और हल्की ठंड महसूस होने लगेगी, और गुलाबी सर्दी का अहसास शुरू हो जाएगा।

बंगाल