होम = Cover Story Global = होली का रंग बना खून! 50 साल पुरानी दुश्मनी ने ली जान, उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

होली का रंग बना खून! 50 साल पुरानी दुश्मनी ने ली जान, उत्तम नगर हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Uttam Nagar Murder Case: दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई सनसनीखेज हत्या मामले में पुलिस जांच के दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। शुरुआती तौर पर रंग और पानी के गुब्बारे को लेकर शुरू हुआ विवाद अब 50 साल पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। जांच में पता चला है कि दोनों पड़ोसी परिवारों के बीच लंबे समय से छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर तनाव बना हुआ था।

मनमुटाव बदला गहरी दुश्मनी में

पुलिस के मुताबिक दोनों परिवार कई दशकों से एक-दूसरे के पड़ोसी हैं और उनके बीच पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। कभी पार्किंग को लेकर तो कभी कूड़ा फेंकने जैसी बातों पर विवाद होता रहता था। धीरे-धीरे यह मनमुटाव गहरी दुश्मनी में बदल गया। होली के दिन यह पुराना तनाव उस समय हिंसक हो गया जब एक बच्ची के हाथ से फेंका गया पानी का गुब्बारा दूसरे पक्ष पर जा गिरा। इसके बाद दोनों पक्षों में तीखी बहस शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और हिंसा में बदल गई। इस झड़प में युवक तरुण की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तरुण की जल्द ही शादी होने वाली थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

पुलिस की अबतक की कार्यवाही

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उमरदीन, जमाउद्दीन, मुस्ताक, कमरुद्दीन, मुजफ्फर और ताहिर के रूप में हुई है, जो हस्तसाल जेजे कॉलोनी के निवासी बताए जा रहे हैं।

आरोपी आपस में रिश्तेदार

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। उमरदीन, जमाउद्दीन और कमरुद्दीन सगे भाई हैं, जबकि मुजफ्फर उमरदीन का बेटा बताया जा रहा है। प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए एक आरोपी के अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई भी की है। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: प्यार में बदला धर्म, फिर शुरू हुआ जुल्म, मिस इंडिया सायली सुर्वे की दर्दनाक दास्तान

बंगाल