होम = State = दिल्ली/NCR = गुरुग्राम में भारी बारिश ने मचाई तबाही : सड़क डूबी, ट्रक पलटे, शहर पानी में समाया

गुरुग्राम में भारी बारिश ने मचाई तबाही : सड़क डूबी, ट्रक पलटे, शहर पानी में समाया

by | Jul 10, 2025 | दिल्ली/NCR

Gurugram News : दिल्ली एनसीआर में बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सावन के महीने में हो रही बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी हैं। भारी बारिश से सड़कों पर जलभराव, ट्रैफिक जाम और सड़के धंसने जैसी घटनाओं ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया हैं। सावन की पहली बारिश पड़ते ही हाईटेक सिटी से जाने जाना वाला शहर जलमग्न हो गया। बारिश के बाद की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है जिसमें लोग नाव लाने की बात कर रहे हैं। अब सोचने वाली बात यह है कि दिल्ली एनसीआर के सबसे हाईटेक शहर का हाल ये है तो बाकी का क्या होगा।

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल इसी तरह की स्थिति बनती है लेकिन कोई नहीं समाधान किया जाता। नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्थाएं केवल कागजों तक सीमित रहती हैं। इस बेमौसम बारिश ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि गुरुग्राम जैसे विकसित शहर की बुनियाद अब भी मौसम के थोड़े से कहर में धराशायी हो जाती है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर की खुली पोल

जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरुग्राम में पिछले 12 घंटों में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जो की अब तक सीजन की सबसे ज्यादा बारिश मानी जा रही हैं, जिसने गुरुग्राम के इन्फ्रास्ट्रक्चर की पोल खोल दी हैं। सदर्न पेरिफेरल पर सड़क धंसी, ट्रक पलट गए और दिल्ली जयपुर हाईवे पर सर्विस लेन डूबी जिससे वह लंबा ट्रैफिक लग गया और कई जगहों पर पानी भारने जैसी समस्याएं देखने को मिली हैं। बारिश ने एक रात में ही गुरुग्राम की सारी स्मार्ट व्यवस्था की असलियत सामने ला दी हैं। अब लोगों को कहना हैं कि कागजों पर ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी तैयारी की जानी चाहिए।

देखिए वीडियो-

बंगाल