होम = Breaking = गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार कार का कहर, 2 बच्चों समेत 3 की मौके पर मौत; CCTV वीडियो आया सामने

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार कार का कहर, 2 बच्चों समेत 3 की मौके पर मौत; CCTV वीडियो आया सामने

Speeding Thar kills 3 in Gurugram: दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसे का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि तेज रफ्तार थार कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में 54 वर्षीय पुरुष और 10 व 8 साल के दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 11 बजे एक व्यक्ति दो बच्चों के साथ जा रहा था, तभी तेज रफ्तार थार की चपेट में आने से तीनों की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

पुलिस आरोपी कोर्ट में पेश करेगी

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपांशु (उम्र 25 वर्ष) के रूप में हुई है। उसका गांव गोरियावास बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को जल्द जिला अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।