PNG Price in Delhi-NCR: दिल्ली और NCR के घरों में नए साल की पूर्व संध्या से पहले आई बड़ी राहत। IGL ने PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में कटौती की घोषणा कर दी है। अब दिल्ली में घरेलू PNG की नई कीमत ₹47.89 प्रति SCM होगी, जबकि गुरुग्राम में ₹46.70 और नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद में ₹47.76 प्रति SCM लागू होगी।
क्या है नए रेट
IGL ने यह कदम 1 जनवरी 2026 से लागू करने की योजना बनाई है, ताकि नए साल पर दिल्ली-NCR के नागरिकों को किफायती और स्वच्छ ऊर्जा मिल सके। इस कटौती को “नए साल का तोहफा” भी माना जा रहा है। पिछली बार PNG की कीमतों में बदलाव 18 अक्टूबर 2025 को हुआ था। उस समय दिल्ली में दर ₹48.59 प्रति SCM थी। अब करीब ₹0.70 प्रति SCM की कटौती ने घरों के बजट पर सीधा असर डाला है।
अभी और बदलाव की उम्मीद
विशेषज्ञों का कहना है कि PNGRB द्वारा Unified Tariff सिस्टम लागू किए जाने से गैस ट्रांसपोर्ट टैरिफ में कमी आई है, जिससे रिटेल प्राइस भी कम हुए हैं। इस नई व्यवस्था के कारण स्थानीय CGD कंपनियों को PNG की कीमत अपडेट करने का अवसर मिला है। इसके साथ ही उम्मीद जताई जा रही है कि 1 जनवरी 2026 से LPG, CNG और जेट फ्यूल (AFT) के दाम में भी बदलाव हो सकता है। ऐसे में नए साल में ऊर्जा की लागत कम होने की संभावना बन रही है।
दिल्ली-NCR के घरों के लिए नए साल की शुरुआत अब और भी खुशहाल हो सकती है। IGL की इस PNG कटौती ने नागरिकों के बजट और ऊर्जा लागत दोनों पर राहत दी है।
ये भी पढ़ें: दर्द की दवा पर अचानक ब्रेक! निमेसुलाइड को लेकर सरकार का बड़ा और सख्त फैसला

