होम = State = दिल्ली/NCR = Kanwar Yatra 2025 : गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, रूट डायवर्जन प्लान लागू

Kanwar Yatra 2025 : गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, रूट डायवर्जन प्लान लागू

by | Jul 11, 2025 | दिल्ली/NCR

Ghaziabad News : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सावन के पावन महीने में शुरू होने वाली इस धार्मिक यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है, जिसके तहत भारी और हल्के वाहनों के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

इन रास्तों से होकर गुजरे

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से गाजियाबाद शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह कदम कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा और यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए उठाया गया है। भारी वाहनों के लिए पहले ही रूट डायवर्जन प्लान जारी किया जा चुका है, जिसके तहत ट्रकों, बसों और अन्य भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा।

दोपहिया वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

कांवड़ यात्रा के दौरान बढ़ती भीड़ और ट्रैफिक को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने हल्के वाहनों के लिए भी रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 17 जुलाई 2025 की रात 10 बजे से हल्के वाहनों, जैसे कारों और दोपहिया वाहनों, के लिए भी विशेष डायवर्जन लागू होगा। इस संबंध में बुधवार को ट्रैफिक पुलिस ने हल्के वाहनों के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया,

पुलिस की प्लानिंग

सावन के महीने में कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और अन्य तीर्थ स्थानों से गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। गाजियाबाद, जो दिल्ली-एनसीआर का एक प्रमुख शहर है, इस दौरान कांवड़ियों का प्रमुख पड़ाव रहता है। इसीलिए, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही रणनीति तैयार की है।

 

ये भी पढ़ें-

Love Horoscope : आज का लव राशिफल मेष वालों के लिए लाएगा खुशियां, इन राशियों को मिलेगी गुड न्यूज

बंगाल