होम = State = दिल्ली/NCR = DMRC ने समय में किया बदलाव! अब 6 बजे नहीं, सुबह इतने बजे दौड़ेगी मेट्रो…जानें नया टाइमटेबल

DMRC ने समय में किया बदलाव! अब 6 बजे नहीं, सुबह इतने बजे दौड़ेगी मेट्रो…जानें नया टाइमटेबल

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने अपने यात्रियों को छठ महापर्व के अवसर पर बड़ी राहत दी है। राजधानी दिल्ली में अब मेट्रो सुबह 6 बजे के बजाय 5:15 बजे से चलनी शुरू होगी। यह विशेष सुविधा 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लागू रहेगी। DMRC ने एक आधिकारिक नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है।

दरअसल, छठ पूजा मनाने के बाद बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग दिल्ली लौट रहे हैं। ऐसे में नई दिल्ली और आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर सुबह-सुबह भारी भीड़ उमड़ रही थी। पहले मेट्रो सेवा 6 बजे शुरू होने के कारण यात्रियों को स्टेशन से आगे जाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा था।

क्यों हुआ समय में बदलाव

DMRC ने इस भीड़ और यात्रियों की असुविधा को देखते हुए दो प्रमुख स्टेशनों नई दिल्ली और आनंद विहार से मेट्रो सेवाएं अब सुबह 5:15 बजे से शुरू करने का निर्णय लिया है। यह कदम खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है जो सुबह की ट्रेनों से दिल्ली पहुंचते हैं और तुरंत आगे की यात्रा करना चाहते हैं। DMRC के अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला “छठ पर दिल्ली लौटने वाले यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए” लिया गया है। दिल्ली में छठ पर्व के दौरान बिहार और पूर्वांचल से लाखों लोग अस्थायी रूप से घर जाते हैं, जिससे लौटने के दौरान राजधानी के रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर भीड़ बढ़ जाती है।

समय और भीड़ से बचाव

पहले जहां आनंद विहार से मेट्रो सुबह करीब 6 बजे, और नई दिल्ली स्टेशन से भी 6 बजे के बाद चलती थी, वहीं अब इस बदलाव से यात्रियों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव भी घटेगा। DMRC के इस फैसले से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें स्टेशन पर लंबा इंतजार नहीं करना पड़ रहा रेलवे ने भी यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनें, अतिरिक्त हॉल्ट एरिया और पानी-शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं बढ़ा दी हैं। छठ पर्व के बाद दिल्ली की सुबहें अब पहले से ज्यादा व्यस्त होंगी, लेकिन DMRC के इस फैसले ने सफर को सुगम और आरामदायक बना दिया है।

ये भी पढ़े – भारत में Starlink की एंट्री की तैयारी, आज से सिक्योरिटी डेमो की शुरुआत, जानें क्या है और कैसे काम करेगा ?

बंगाल