होम = State = दिल्ली/NCR = धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली सीएम से की मुलाकात, प्रेमानंद महाराज का जिक्र करते हुए कहा…

धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली सीएम से की मुलाकात, प्रेमानंद महाराज का जिक्र करते हुए कहा…

Dhirendra Shastri met Delhi CM : बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की। सीएम ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात का वीडियो और कुछ तस्वीरें भी शेयर की है।

शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत

मुख्यमंत्री वीडियो  में वह शॉल ओढ़ाकर आचार्य धीरेंद्र शास्त्री का स्वागत करती दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लिखा, “बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मुख्यमंत्री जनसेवा सदन पधारे। स्नेहिल भेंट के लिए आभार।”

देखें Video :

साथ ही मुख्यमंत्री ने लिखा, “मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में बागेश्वर धाम के पूजनीय आचार्य धीरेंद्र शास्त्री जी का पावन आगमन हुआ। उनकी ऊर्जा समाज को सेवा, श्रद्धा और सनातन संस्कारों से जोड़ती है। जनसेवा के इस महायज्ञ में उनकी सहभागिता जनभावनाओं को और भी सशक्त बनाती है तथा हमें निरंतर यह प्रेरणा देती है कि “सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।”

संतों पर जताई चिंता

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हाल ही में भिवंडी के बागेश्वर सनातन मठ में कहा कि कुछ लोग जानबूझकर संतों के बीच विवाद फैला रहे हैं, जिससे सनातन धर्म की छवि खराब हो रही है।

प्रेमानंद महाराजजी ने नई पीढ़ी को भजन से जोड़ा

उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मुद्दों का भी जिक्र करते हुए प्रेमानंद महाराज और जगद्गुरु रामभद्राचार्य के बीच विवाद को लेकर कहा कि महाराज ने नई पीढ़ी को भजन और साधना से जोड़ा है।

 

सेवा सबसे बड़ा धर्म

उन्होंने आगे कहा कि सेवा सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कगि वे विवादों से दूर रहें और धर्म, समाज व संस्कृति को आगे बढ़ाने में योगजान दे।

ये भी पढ़े : कहीं आप भी तो नहीं कर रहे इन लक्षणों को इग्नोर, हार्ट अटैक से भी ज्यादा जानलेवा Silent Heart Attack!

बंगाल