Delhi NCR Weather Today: मंगलवार को दिल्ली एनसीआर घने कोहरे की चादर में लिपटा दिखा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने आज घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह में राजधानी और आसपास के इलाकों में बेहद कम विजिबिलिटी होने वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, एयरपोर्ट का संचालन भी प्रभावित हुआ। इस दौरान करीब 220 उड़ानों में देरी हुई, वहीं करीब 40 उड़ानें रद्द कर दी गईं। इसके अलावा 10 विमानों को डायवर्ट किया गया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बताई है, जबकि AQI 273 के स्तर पर बना हुआ है।
24 घंटे में ऐसा रहा दिल्ली का हाल
दिल्ली एनसीआर में पिछले 24 घंटे के दौरान घना कोहरा छाया रहा। बीते सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकली और ठंडी हवाएं करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती रहीं। मौसम विभाग के अनुसार कोहरे का असर अभी कम होने वाला नहीं है। मंगलवार को सुबह के समय नोएडा, दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में बेहद घना कोहरा रहेगा है।
ये भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

