होम = State = दिल्ली/NCR = लाल किले के पास धमाके से कांपी दिल्ली, आग में झुलसीं एक के बाद एक कई गाड़ियां, 9 की मौत

लाल किले के पास धमाके से कांपी दिल्ली, आग में झुलसीं एक के बाद एक कई गाड़ियां, 9 की मौत

Delhi News: राजधानी के ऐतिहासिक स्थल लाल किला के पास सोमवार-शाम एक कार में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई। यह घटना किले के निकट स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास हुई।

धमाके के बाद उस कार में भीषण आग लग गई और उसकी चपेट में आने से कई लोग घायल और 9 की मौत होने की सूचना है। धमाके की लपटों ने पास खड़ी अन्य तीन गाड़ियों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे टूट गए और आसपास का वातावरण भयावह हो गया।

घटना के वक्त इलाके में काफी भीड़ थी। अचानक हुए विस्फ़ोट से लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे। मौके पर तुरंत सुरक्षा एवं फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाना शुरू किया।

पुलिस फिलहाल धमाके की वजह पता लगाने और घायल लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। साथ ही घटना स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आसपास के क्षेत्र का आवागमन अस्थायी रूप से बंद किया गया है।

ये भी पढ़ें: SIR पर मचा सियासी बवाल: 12 राज्यों में कल से मतदाता सूची पुनरीक्षण, विपक्ष ने जताया विरोध

Tags : Delhi News

बंगाल