होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम की धमकी, छात्रों को सुरक्षित निकाला गया

by | Sep 20, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi School Bomb Threat : शनिवार सुबह एक बार फिर कई शैक्षणिक संस्थानों (Educational Establishments) को बम धमाके की धमकी वाले ई-मेल भेजे गए। सूचना मिलते ही पुलिस बल और बम निरोधक टीमें तुरंत सक्रिय हो गई। DPS द्वारका, कृष्णा मॉडल पब्लिक स्कूल और सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों के बच्चों और स्टाफ को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया। पूरे कैंपस की तलाशी ली जा रही है, हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

पहले भी कई स्कूलों को मिली थी धमकी

पिछले कुछ महीनों से राजधानी में स्कूलों और बड़े संस्थानों को लगातार इस तरह की झूठी धमकियां मिल रही हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अगस्त 2025 के बीच 100 से अधिक स्कूलों को ई-मेल या फोन के माध्यम से धमकियां दी जा चुकी हैं। इनमें DPS वसंत विहार, अमेटी स्कूल साकेत, सलवान पब्लिक स्कूल, मॉडर्न स्कूल, वसंत वैली स्कूल, सेंट स्टीफंस कॉलेज और श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं।

चार दिन में 50 स्कूलों को धमकी भरी ई-मेल

जुलाई 2025 में महज चार दिनों के भीतर 50 से अधिक स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले थे। उसी दौरान पुलिस ने एक 12 वर्षीय छात्र को पकड़ा था जिसने सेंट स्टीफंस कॉलेज और सेंट थॉमस स्कूल को झूठे संदेश भेजे थे। जांच में अब तक सभी धमकियां फर्जी साबित हुई हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां हर मामले को गंभीरता से देख रही हैं।

अदालतें और होटल को भी मिली थी ई-मेल

सिर्फ स्कूल ही नहीं, अदालतें और होटल भी पहले ऐसे निशाने पर आ चुके हैं। फरवरी 2024 में दिल्ली हाईकोर्ट और अप्रैल 2025 में द्वारका कोर्ट को धमकी भरे मेल मिले थे। इसी साल मई में हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस और राज्य सरकार से इस तरह की घटनाओं को रोकने और सुरक्षा इंतज़ामों पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी।

ये भी पढ़ेDUSU Result 2025: ABVP का दबदबा, अध्यक्ष बने आर्यन मान; NSUI को बड़ा झटका

हालांकि अब तक सभी अलर्ट झूठे साबित हुए हैं, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि बार-बार आने वाली ऐसी धमकियां न केवल पुलिस बल पर दबाव बढ़ा रही हैं बल्कि छात्रों और अभिभावकों में भी अनावश्यक दहशत का माहौल बना रही हैं।

बंगाल