होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों पर चलाया बड़ा कैंपेन, 11 राज्यों में छापेमारी, डेढ़ करोड़ की ठगी का खुलासा, 27 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने साइबर ठगों पर चलाया बड़ा कैंपेन, 11 राज्यों में छापेमारी, डेढ़ करोड़ की ठगी का खुलासा, 27 आरोपी गिरफ्तार

Delhi Police Cyber Cell Action: राजधानी की पश्चिम जिला साइबर सेल ने एक जबरदस्त राष्ट्रीय अभियान के तहत साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान में 11 राज्यों में एक साथ छापेमारी की गई और 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने लगभग 10 बड़े ठगी मामलों का खुलासा किया, जिनमें डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई। वहीं, आरोपियों के बैंक खातों में लगभग 13.91 करोड़ रुपये के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है।

कई राज्यों में छापेमारी

जिला पुलिस उपायुक्त दरादे शरद भास्कर ने बताया कि साइबर सेल की टीम ने तकनीकी जांच के जरिए आरोपियों की पहचान की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, बिहार और पश्चिम बंगाल में एक साथ छापेमारी की गई।

ठगी के अलग-अलग रास्ते

गिरफ्तार आरोपियों का संबंध निवेश ठगी, एपीके फाइल ठगी, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से ठगी, क्रेडिट कार्ड जालसाजी और अन्य ऑनलाइन धोखाधड़ी से है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 25 मोबाइल फोन, 28 सिम कार्ड, 20 बैंकिंग कार्ड, एक पीओएस मशीन, एक बाइक, और कई बैंक दस्तावेज व खाता किट बरामद किए।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य साइबर अपराधियों को सबक सिखाना और आम जनता को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रखना है। इस कार्रवाई से साइबर जगत में हड़कंप मचा हुआ है और भविष्य में ऐसी ठगी रोकने के लिए पुलिस सतर्क है।

ये भी पढ़ें: ‘पापा के लिए बनाऊंगा रन’, पिता को मुखाग्नि, आंखों में आंसू और फिर मैदान की ओर कदम, रिंकू सिंह जुड़ने टीम से

बंगाल