Delhi News : दिल्ली के कालका मंदिर में दर्शन करने आए युवकों ने सेवादार पर लाठी-डंडो से पीटकर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि दर्शन के बाद चुन्नी प्रसाद लेने को लेकर विवाद शुरु हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि मार पिटाई में बदल गया।
जानकारी के अनुसार, आरोप है कि कुछ लड़कों ने मिलकर सेवादार की लाठी-डंडों और सात-घूंसो से पिटाई की है। घायल अवस्थआ में सेवादार को तुरंत एम्स सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का CCTV सामने आया है।
पुलिस ने अतुल पांडे नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। योगेंद्र पिछले 15 सालों से मंदिर में सेवादार थे।
ये भी पढ़े : Weather Update : दिल्ली-NCR में एक बार फिर बारिश के आसार, इन राज्यों में भारी वर्षा की संभावना
घटना 29 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे की है, जब पुलिस को मंदिर परिसर में झगड़े की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार, कुछ लोग दर्शन के लिए कालकाजी मंदिर पहुंचे थे। दर्शन के बाद उन्होंने सेवादार से ‘चुन्नी प्रसाद’ मांगा। इसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

