Delhi NCR Pollution Crisis: दिल्ली में प्रदूषण के हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने के साथ-साथ अन्य बिमारियों को झेलना पड़ रहा है। इसी बीच प्रदूषण को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले लोकसभा में दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या पर तुरंत और विस्तार में बहस की मांग की है। उन्होंने कहा कि राजधानी की हवा बेहद खराब है और यह स्वास्थ्य आपातकाल जैसे हालात हैं।
इसके साथ ही राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए पूछा कि जब बच्चे जरीली हवा में सांस ले रहे हैं तब सरकार की तरफ से जिम्मेदारी और तत्परता क्यों नहीं दिख ही। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने आवास पर कुछ माताओं से मुलाकात की और उनकी बातों का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की।
राहुल ने सरकार पर साधा निशाना
वीडियो जारी करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हर मां एक ही बात कहती है उसका बच्चा जहरीली हवा में पल रहा है। बच्चे थक चुके हैं, डरते हैं और गुस्सा भी हैं।” उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “भारत के बच्चे सामने ही घुट रहे हैं। मोदी जी आप चुप कैसे रह सकते हैं?”
वीडियो में राहुल ने कहा कि दिल्ली में सबसे गरीब और सबसे अमीर दोनों ही प्रदूषण से प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ शक्तिशाली हितधारक प्रदूषण से फायदा लेते हैं और यही वजह है कि समस्या बनी रहती है। आम नागरिक संगठि नहीं हैं, इसलिए उनकी आवाज राजनीतिक असर नहीं डाल पाती।
महिलाओं ने बताया अपना दुख
एक अन्य महिला ने कहा कि यह एक पुरानी और गंभीर मेडिकल इमरजेंसी है, लेकिन सरकार की ओर से कोई सलाह या निर्देष नहीं आते। उन्होंने पूछा कि पूरी पीढ़ी प्रभावित हो रही है, फिर सरकार चुप क्यों है? राहुल ने कहा कि वे इस मुद्दे पर संसद में बहस की मांग का समर्थन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वे भी उसी हवा में सांस लेते हैं और समस्या किसी से छिपी नहीं है।
दिल्ली की हवा हुई जहरीली
जानकारी के लिए बता दें कि दिल्ली में पिछले 15 दिनों से हवा बेहद खराब है। जोकि लोगों के लिए एक मुसीबत बन गया है। वहीं Air Quality Early Warning System के अनुसार, आने वाले कुछ हफ्तों में भी हालात बेहद खराब हो सकते हैं। डॉक्टरों ने कहा कि जहरीली हवा से सांस लेने में दिक्कत बढ़ती है, फेफड़ों की क्षमता कम होती है और दिल व अस्थमा के मरीजों में खतरा ज्यादा हो जाता है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए स्थिति बहुत खतरनाक है।
ये भी पढ़ें: कपिल शर्मा कैफे फायरिंग का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, दिल्ली क्राइम ब्रांच ने किया बड़ा खुलासा

