होम = Cover Story Latest = दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी

दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी

Weather Update: दिल्ली एनसीआर के मौसम तेजी से बदलाव हो रहा है। रविवार को सुबह में कोहरा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार दोपहर में मौसम रहेगा और धूप निकलेगी जबकि शाम में तापमान में गिराव से कंपकंपी बढ़ सकती है। बता दें कि फरवरी के एक हफ्ते में ही तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। दिल्ली के अलावा राजस्थान से लेकर झारखंड तक ठंड फिलहाल पूरी तरह से नहीं गई है।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए दिल्ली सहित आप पास के इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिन में तेज धूप और शाम को गलन भरी ठंड का सिलसिला जारी है।

दिल्ली NCR में रहेगी तेज हवा

दिल्ली-NCR में तेज सतही हवाओं और हल्की धुंध की संभावना जताई गई है। अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रदूषण का स्तर अभी पूरी तरह नियंत्रण में नहीं है, लेकिन मौसम बदलाव से कुछ सुधार की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तापमान और कोहरे को लेकर नया अपडेट

बंगाल