होम = State = दिल्ली/NCR = स्मॉग की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI छू रहा 450 का खतरनाक स्तर, हालात और बिगड़ने के आसार!

स्मॉग की गिरफ्त में दिल्ली-NCR, AQI छू रहा 450 का खतरनाक स्तर, हालात और बिगड़ने के आसार!

Delhi-NCR Weather Update: राजधानी दिल्ली में प्रदूषण ने एक बार फिर लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार को स्मॉग की घनी चादर के कारण पूरे दिन दृश्यता 400 से 600 मीटर के बीच सिमटी रही। वीकेंड पर भी लोगों को साफ हवा नसीब नहीं हुई और आंखों में जलन व सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं आम रहीं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 398 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है और ‘गंभीर’ स्तर से बेहद करीब है। शाम होते-होते स्थिति और बिगड़ेगी और AQI 401 तक पहुंचने की संभावना है, जिससे राजधानी के कई इलाके रेड जोन में जा सकते है।

लगातार बिगड़ते हालात

पूर्वानुमान के अनुसार 22 दिसंबर तक प्रदूषण गंभीर श्रेणी में बना रहेगा। शनिवार सुबह सात बजे AQI 376 था, जो दोपहर तक बढ़कर 396 तक पहुंच गया। दिल्ली-NCR के अन्य शहरों की बात करें तो फरीदाबाद में AQI 235, गाजियाबाद 361, ग्रेटर नोएडा 344, गुरुग्राम 362, मानेसर 328 और नोएडा 401 दर्ज किया गया।

AQI 450 से ऊपर

कुछ इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक रहे। वजीरपुर, रोहिणी, जहांगीरपुरी और डीटीयू में AQI 450 से ऊपर पहुंच गया, जिसे इमरजेंसी स्तर माना जाता है। वहीं मथुरा रोड पर AQI अपेक्षाकृत कम 266 रहा।

अभी नहीं है राहत की उम्मीद

मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिनों तक हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ से ‘गंभीर’ के बीच बनी रह सकती है। कम रफ्तार की हवाएं प्रदूषण को फैलने का मौका नहीं दे रही हैं, जिससे फिलहाल दिल्लीवासियों को राहत मिलने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

ये भी पढ़ें: Horoscope 21 December 2025: आज बदलेगी सितारों की दशा, जानें किस राशि की खुलेगी किस्मत!

बंगाल