होम = Cover Story Global = दिल्ली NCR में कोहरा सिमटने और तेज हवाएं थमने से बढ़ेगा तापमान, रात में रहेगा ठंड का असर

दिल्ली NCR में कोहरा सिमटने और तेज हवाएं थमने से बढ़ेगा तापमान, रात में रहेगा ठंड का असर

Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज़ हवाएं में कमी आई है। साथ सुबह के समय में कोहरा भी सिमटता दिख रहा है। यह संकेत बता रहे हैं इलाके में अब कड़ाके की ठंड जा सकती है और मौसम का तापमान बढ़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले दिनों दिल्ली-एनसीआर में हवा की रफ्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा थी जो अब घटकर 17 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। वहीं, तापमान को लेकर मौसम विभाग का कहना है कि 15 फरवरी तक तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा।

रात में ठंड का रहेगा असर

मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में कमी और तेज हवा के थमने से दिन में ठंड का असर कम रहेगा जबकि रात के वक्त लोगों को ठंड महसूस होगी। इस दौरान तापमान में कमी भी दिखेगी। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में हवा में नमी का स्तर 97 से 38 प्रतिशत के बीच दर्ज किया है। पहाड़ों पर 9 और 16 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस आएंगे, जिससे मौसम में हल्का बदलाव संभव है, लेकिन उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा।

30 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

फरवरी के दूसरे सप्ताह में ही गर्मी के तेवर दिखने लगे हैं और दोपहर के समय लोग धूप से बचते नजर आ रहे हैं. स्वेटर और जैकेट अब अलमारी में रखे जाने लगे हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 15 फरवरी तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा. यह संकेत है कि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 30 डिग्री की ओर बढ़ेगा

ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के मौसम में हो रहा है बदलाव, सुबह में कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में हो रही है कंपकंपी

बंगाल