Delhi crime rate: दिल्ली पुलिस ने अपराध से जुड़े मामलों की एक सूची जारी की है। सूची के मुताबिक दिल्ली में हत्या, लूट और महिलाओं के खिलाफ अपराधों में कमी आई है। यह बताता है कि अपराधों के मामले में पुलिस की सॉल्विंग रेट बेहतर हुई है, लेकिन स्नेचिंग और उगाही अब भी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। अगर और सालों के आंकड़े देखे जाए तो दिल्ली में साल 2025 मे अपराध के आंकड़े बताते हैं कि कई गंभीर अपराधों में बीते दो सालों की तुलना में कमी दर्ज की गई है
सूची में अपराध साल-दर-साल ऐसे रहें
साल 2025 में हत्या के 491 मामले दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 506 और 2024 में 504 थी। राहत की बात यह है कि हत्या के मामलों में 95 फीसदी से ज़्यादा केस सॉल्व हो चुके हैं।
हत्या की कोशिश मामलों में गिरावट
हत्या की कोशिश के मामलों में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। 2024 में जहां 898 मामले सामने आए थे, वहीं 2025 में यह संख्या घटकर 854 रह गई इन मामलों में पुलिस की सॉल्विंग रेट करीब 98 फीसदी रही। वहीं, लूट (रॉबरी) के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है जबकि 2023 में 1654 मामलों से घटकर 2025 में यह संख्या 1326 रह गई। इनमें से 97 फीसदी से ज्यादा मामलों को पुलिस ने सुलझा लिया है।
महिला अपराधों में भी कमी आई
महिलाओं के खिलाफ अपराधों की बात करें तो बलात्कार के मामले 2023 के 2141 से घटकर 2025 में 1901 रह गए हैं। पुलिस ने इन मामलों में 97 फीसदी से ज्यादा केस सॉल्व किए हैं। वहीं, महिलाओं से छेड़छाड़ (M.O. Women) के मामलों में भी लगातार कमी आई है। हालांकि, स्नैचिंग अब भी दिल्ली पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है 2025 में 5406 स्नैचिंग के मामले दर्ज हुए। भले ही यह संख्या 2023 के मुकाबले कम है, लेकिन इन मामलों में सॉल्विंग रेट सिर्फ 64 फीसदी के आसपास रही।
अली शरर की एक रिपोर्ट–
उगाही के केस पुलिस के लिए बनी चिंता
इसी तरह उगाही (एक्सटॉर्शन) के मामलों में भी सॉल्विंग रेट दिल्ली पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया है। वर्ष 2025 में 212 मामले दर्ज हुए, जिनमें से केवल 64 फीसदी ही सुलझ पाए। दिल्ली में गंभीर अपराधों पर काबू पाने में पुलिस को सफलता मिली है, लेकिन स्ट्रीट क्राइम जैसे स्नैचिंग और उगाही पर लगाम लगाने के लिए अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है।
रिपोर्टर- अली शरर
ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद का प्रयागराज प्रशासन को चेतावनी, कहा- नोटिस वापस लो वरना मानहानि का केस करूंगा

