होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी में आया टर्न: कमरा नंबर 4 और 13 से हुए चौका देनें वाले खुलासे, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का हॉस्टल आतंकियों के ऑपरेशन का केंद्र

दिल्ली ब्लास्ट की गुत्थी में आया टर्न: कमरा नंबर 4 और 13 से हुए चौका देनें वाले खुलासे, अल-फलाह यूनिवर्सिटी का हॉस्टल आतंकियों के ऑपरेशन का केंद्र

Delhi Blast: दिल्ली विस्फोट मामले की जांच हर दिन नए खुलासे कर रही है। ताज़ा जांच में एजेंसियों के हाथ ऐसी अहम डायरियां लगी हैं, जिन्होंने आतंकी साजिश की जड़ें हिला दी हैं। ये डायरियां अल-फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के कमरे नंबर 4 और 13 से बरामद हुई हैं, जहां आरोपी डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल पिछले दो साल से रह रहे थे। इन्हीं दो कमरों में भारत को दहलाने की साजिश रची जा रही थी।

डायरियों में क्या हुए खुलासे

जांच एजेंसियों के अनुसार, इन डायरियों में कई गुप्त नोट्स, कोडवर्ड्स और 25 संदिग्धों के नाम दर्ज हैं। इनमें ज्यादातर नाम जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद से जुड़े लोगों के हैं। एजेंसियों ने पाया है कि दोनों आतंकी करीब दो साल से देश के अलग-अलग हिस्सों में धमाके करने की योजना बना रहे थे। इन डायरियों की कई एंट्रीज कोड में लिखी गई हैं, जिन्हें अब विशेषज्ञ टीमें डिकोड कर रही हैं।

चार बड़े शहरों पर निशाना

सूत्रों के मुताबिक, उमर और मुजम्मिल सिर्फ दिल्ली ही नहीं, बल्कि चार बड़े शहरों को निशाना बनाने की फिराक में थे। उनके मॉड्यूल ने तय किया था कि हर एक जोड़ी एक शहर में जाकर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) से हमला करेगी। इस नेटवर्क में डॉक्टर, इंजीनियर और स्टूडेंट्स शामिल बताए जा रहे हैं, जो मेडिकल एजुकेशन की आड़ में आतंकी योजनाएं बना रहे थे।

फरीदाबाद में पकड़ी गई लाल फोर्ड इको स्पोर्ट कार के बाद जांच में खुलासा हुआ कि आतंकियों ने दो और गाड़ियों एक i20 और दूसरी अज्ञात मॉडल SUV में विस्फोटक फिट करने की तैयारी की थी। सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन गाड़ियों का इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्सों में ब्लास्ट के लिए होना था।

आतंकियों के ऑपरेशन का केंद्र

जांच अधिकारी बताते हैं कि अल-फलाह यूनिवर्सिटी का हॉस्टल आतंकियों के ऑपरेशन का केंद्र था, जहां से पूरी साजिश की रूपरेखा तय की गई। अब एजेंसियां उन 25 नामों की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही हैं, ताकि इस मॉड्यूल के बाकी सदस्यों को भी पकड़ लिया जाए। देशभर में अलर्ट जारी कर दिया गया है, जबकि फरीदाबाद और दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज़ कर दिए गए हैं। इन डायरियों से निकले रहस्य अब जांच की दिशा तय करेंगे और शायद इसी में छिपा है उस धमाके का राज, जिसे देश को हिलाने के लिए रचा गया था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट केस में बड़ी सफलता: संदिग्ध उमर की लाल EcoSport कार बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

Tags : Delhi News

बंगाल