होम = State = दिल्ली/NCR = Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले पर हुआ बम धमाका,  तेजस्वी यादव बोले-राजनीति बाद में है पहले देश की सुरक्षा जरूरी

Delhi Blast : दिल्ली में लाल किले पर हुआ बम धमाका,  तेजस्वी यादव बोले-राजनीति बाद में है पहले देश की सुरक्षा जरूरी

by | Nov 11, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi Blast : देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम लाल किले पर हुए बम धमाके ने सबको झकझोर कर दिया। इस बम धमाके में 16 लोगों की जान चली गई है। पीएम से लेकर गृह मंत्री तक इस मामले में सक्रिय हैं, साथ ही उन्होंने अधिकारियों को जांच करने के सख्त आदेश दिए हैं।

तेजस्वी ने पोस्ट किया वीडियो

वहीं इस पूरी घटना पर राजद नेता तेजस्वी यादव का बयान सामने आया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने बड़ा बयान देकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तेजस्वी यादव ने अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट किया है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में उन्होंने कहा कि दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार विस्फोट की दुखद सूचना मिली है। देश की राजधानी में ऐसे विस्फोट चिंताजनक और पीड़ादायक है।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में जिन परिवारों ने अपने निर्दोष प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं और हम सभी घायलों के शीघ्र अति शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

राजनीति होती रहेगी, हम सरकार के साथ हैं- तेजस्वी यादव

तेजस्वी ने कहा कि राजनीति होती रहेगी, राष्ट्रीय सुरक्षा के मामले में चाहे वो पुलवामा हो या पहलगाम, हम सरकार के साथ दृढ़ता से खड़े रहे हैं। देश की सुरक्षा और एकता से महत्त्वपूर्ण कुछ भी नहीं है।

उन्होंने कहा कि हम केंद्र सरकार से आग्रह करते हैं कि इस मामले की गहन जांच करें एवं निष्पक्ष व पारदर्शी कार्रवाई से जनता को आश्वस्त करें तथा दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिले। आखिर कब तक भारतीय डर के साए में रहेंगे? जय हिंद!

लालकिला के पास कार में हुआ ब्लास्ट

दिल्ली में कल लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में  जोरदार धमाका हुआ। जिसकी वजह से आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि लाल किला के करीब स्थित लाल मंदिर में कार का एक पार्ट जाकर गिर गया। इतना ही नहीं मंदिर के शीशे भी टूट गए और आसपास की कई दुकानों के दरवाजें और खिड़कियां क्षतिग्रस्त हो गईं।

ये भी पढ़ें: आज 12 मंत्रियों की किस्मत EVM में कैद, मैदान में तगड़ा मुकाबला, जानिए कौन कहां से लड़ रहा सियासी रण

धमाके के तुरंत बाद आस-पास की दुकानों में भयानक आग लग गई, सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच शुरू की । धमाके का झटका इनता तेज था कि चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस इलाके तक इसकी कंपन महसूस की गई।

Tags : Delhi News

बंगाल