होम = Others = Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में घुला ज़हर, AQI पहुंचा 300 के पार

Delhi Air Pollution: दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में घुला ज़हर, AQI पहुंचा 300 के पार

Delhi AQI: दिल्ली में ठंड दस्तक दे चुकी है और साथ ही दिल्ली की हवा भी खराब होने लगी है जी हां, दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा ‘जहरीली’ हो गई है, क्योंकि आज 14 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को दिल्ली का AQI 300 के पार रिकॉर्ड हुआ है, जो बेहद खराब कैटेगरी का AQI है और सेहत के लिए बेहद अनहेल्दी है, जिससे ख़ासकर बच्चों और बुजुर्गों में श्वास संबंधी बीमारियों वाले लोग के लिए रिस्क पैदा हो सकता है। वहीं दिवाली के बाद हालात और खराब होने की चेतावनी भी जारी हुई है। 

जून से अब तक साफ थी हवा

CPCB के आंकड़ों के अनुसार, 11 जून 2025 के बाद पहली बार दिल्ली का AQI इतनी खराब कैटेगरी का दर्ज हुआ है, जबकि पिछली बार दिल्ली का AQI 245 रिकॉर्ड हुआ था। 11 जून से लेकर लगातार 124 दिन तक दिल्ली की हवा साफ रही, जिनमें से 77-78 दिन संतोषजनक AQI और 47 दिन मध्यम कैटेगरी का AQI रहा। वहीं अब अनुमान लगाया गया है कि दिल्ली की हवा 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक ‘खराब’ रह सकती है और दिवाली के बाद हवा के हालात और भी ज़्यादा बिगड़ सकते हैं.

15 अक्टूबर से पहले वायु प्रदूषित

स्काईमेट मौसम विज्ञान के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, तापमान में गिरावट आने से और साथ ही पराली जलाने से दिवाली के दिनों में वायु प्रदूषण होता है और इस बार शुरुआत 15 अक्टूबर से पहले ही हो गई है, क्योंकि दिल्ली में हवा की स्पीड 6 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रही है. हवाओं की दिशा भी पश्चिम से उत्तर-पश्चिमी है। दिल्ली सरकार साउथ रिज के 41 किलोमीटर क्षेत्र को आरक्षित वन घोषित कर चुकी है, जिससे दिल्ली की हरियाली बढ़ेगी और वायु की गुणवत्ता में सुधार होगा.

ये भी पढ़ें-

महागबंधन का फॉर्मूला तय, RJD 135, कांग्रेस 61, लेफ्ट 31, VIP 16 सीटें

Tags :

बंगाल