Weather Update: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को कोहरा नहीं दिखा, लेकिन लोगों को लेकिन प्रदूषण और ठंड से राहत नहीं मिली। उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में आज से बर्फबारी होने के संकेत हैं। मौमस विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते तापमान में भारी गिरावट की संभावना है और 23 जनवरी तक कुछ इलाकों में भारी बारिश या बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, बीते 2 दिनों के मुकाबले सोमवार को दिल्ली में कोहरे का असर कम दिखा।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली की बात करें तो यहां आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कई इलाकों में ‘मध्यम’ कोहरा और कुछ जगहों पर ‘घना कोहरा’ रह सकता है। अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा। दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर ‘गंभीर’ श्रेणी में बना हुआ है।
लखनऊ में रात में हुई बूंदाबांदी
लखनऊ के कई इलाकों में आज रात में बूंदाबांदी हुई। 3 दिन बाद सुबह ठंड का असर कम हुआ है। दिन में मौसम साफ बना रहेगा। आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इसके चलते ठंड से राहत मिलेगी, हालांकि रात के समय में पारा फिर से गिरेगा।
बिहार में अगले 2 दिनों तक रहेगा घना कोहरा
मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार के कई हिस्सों में अगले दो से तीन दिनों तक ‘घना’ से ‘बहुत घना कोहरा’ छाया रहेगा। खास तौर पर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी कोहरा रह सकता है।
ये भी पढ़ें: स्पेन में 2 हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर में 20 लोगों की हुई मौत, 73 यात्री हुए घायल

