होम = State = दिल्ली/NCR = Delhi Weather Update : दिवाली से पहले बढ़ी ठंड और प्रदूषण, हवा बनी बेहद जहरीली

Delhi Weather Update : दिवाली से पहले बढ़ी ठंड और प्रदूषण, हवा बनी बेहद जहरीली

by | Oct 17, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi Weather Update : दिवाली से पहले ही दिल्ली-एनसीआर का मौसम कुछ बदला-बदला सा है। दिन में गर्मी महसूस हो रही है, जबकि रातें ठंडी होने लगी हैं। यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। इसके साथ ही राजधानी की हवा भी तेजी से प्रदूषित हो रही है। लोगों को ठंड और प्रदूषण, दोनों की मार झेलनी पड़ रही है – एक ओर बढ़ती सर्दी से सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें बढ़ रही हैं, तो दूसरी ओर हवा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी गिरावट आई।

आनंद विहार की हवा बेहद खराब

आनंद विहार की हवा बेहद खराब हो गई है। शहर के छह मॉनिटरिंग केंद्रों के अनुसार, सर्दी की शुरुआत के साथ ही वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में पहुंच गई है। शुक्रवार सुबह 6 बजे तक दिल्ली के आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 369 दर्ज किया गया, जो गंभीर स्तर माना जाता है।

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-8 इलाके की हवा भी शुक्रवार सुबह काफी जहरीली रही। सुबह 6 बजे तक यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 319 दर्ज किया गया। वहीं, वजीरपुर का हाल भी कुछ अलग नहीं रहा – वहां सुबह 6 बजे तक AQI 329 रहा, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।

दिल्ली की हवा में बढ़ता प्रदूषण

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गुरुवार को लगातार तीसरे दिन ‘खराब’ श्रेणी में रही। 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 245 दर्ज किया गया, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने भविष्यवाणी की है कि आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा की स्थिति इसी तरह बनी रह सकती है। प्रदूषण के बढ़ने का एक बड़ा कारण आस-पास के राज्यों में पराली जलाना भी बताया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, AQI के स्तर इस प्रकार हैं:

0-50 : अच्छा

51-100: संतोषजनक

101-200: मध्यम

201-300: खराब

301-400: बहुत खराब

401-500: गंभीर

ये भी पढ़े : Horoscope Today, 17 October 2025: सिंह में चंद्रमा का गोचर, जानिए किन राशियों पर बरसेगी किस्मत की मेहरबानी

बंगाल