होम = State = दिल्ली/NCR = आज का मौसम 6 अगस्त 2025: दिल्ली में बादलों की आवाजाही और उमस भरी सुबह, शाम तक हल्की बारिश की उम्मीद

आज का मौसम 6 अगस्त 2025: दिल्ली में बादलों की आवाजाही और उमस भरी सुबह, शाम तक हल्की बारिश की उम्मीद

by | Aug 6, 2025 | दिल्ली/NCR

Delhi Weather: देश की राजधानी दिल्ली में आज, 6 अगस्त 2025 की सुबह की शुरुआत बादलों और नमी के साथ हुई। मौसम में एक अजीब सा मिश्रण देखने को मिला। एक तरफ घने बादलों ने सूरज की रोशनी को ढका रखा, वहीं दूसरी ओर कभी-कभी ठंडी हवा के झोंकों ने गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ पल की राहत दी।

सुबह की शुरुआत बादलों का चादर के साथ

सुबह 7 बजे तक तापमान लगभग 26 डिग्री सेल्सियस है, जो सामान्य से थोड़ा कम था। आसमान में बादलों का डेरा बना हुआ है, जिससे सूरज की किरणें कम समय के लिए नजर आ सकती हैं। इस कारण वातावरण में नमी बनी रह सकती है और उमस का एहसास भी महसूस हो सकता है। सुबह के वक्त काम पर निकलने वालों को भारीपन और पसीने की समस्या का सामना भी करना पड़ सकता है।

हवा में नमी के कारण गर्मी बढ़ी

जैसे-जैसे दिन चढ़ा, तापमान बढ़कर 29 डिग्री और फिर दोपहर तक 34 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। हालांकि सुबह के समय में बारिश नहीं हुई, जिस कारण हवा में नमी की मात्रा ने गर्मी का असर और ज्यादा बढ़ा दिया। मौसम विभाग की मानें तो शाम तक हल्की बारिश हो सकती है, जिससे दिन भर की गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने दी सलाह

  • बाहर निकलते समय हल्के सूती कपड़े पहनें और छाता जरूर साथ रखें।
  • शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर पानी पिएं।
  • बुजुर्गों और बच्चों को गर्मी और उमस से बचाने के लिए सावधानी बरतें।
  • अगर आप आउटडोर एक्टिविटी कर रहे हैं, तो बीच-बीच में ब्रेक लें और छांव में रहें।

ये भी पढे़: धराली में कुदरत का कहर: सिर्फ 34 सेकेंड में तबाही, पूरा गांव मलबे में समाया

दिल्ली-NCR में आज का दिन गर्म और उमस भरा रहेगा, लेकिन शाम तक संभावित हल्की बारिश थोड़ी राहत दे सकती है। मौसम की चाल पर नजर बनाए रखें और आवश्यक एहतियात जरूर बरतें।

बंगाल