Network Outage : सोमवार को एयरटेल के उपयोगकर्ताओं को नेटवर्क में गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा. दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में कॉल और मोबाइल इंटरनेट सेवाएं अचानक ठप हो गईं, जिसके बाद बेंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों में भी वही समस्या देखने को मिली.
कॉल और इंटरनेट सेवाएं ठप
डाउनडिटेक्टर एक प्लेटफॉर्म जो तकनीकी गड़बड़ियों पर नजर रखता है, ने जानकारी दी कि लगभग 4:32 बजे एयरटेल की 3,600 से ज्यादा सेवाओं में रुकावट आई. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस समस्या के बारे में शिकायत की,जिसमें कॉल और संदेश सेवाओं में अड़चन आने की बात कही गई.
पूरे भारत में एयरटेल नेटवर्क आउटेज
एयरटेल ने इस मुद्दे की पुष्टि करते हुए कहा कि वे इसके समाधान के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. कंपनी ने X (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा कि हम इस समय नेटवर्क में व्यवधान का सामना कर रहे हैं. हमारी टीम इस समस्या का समाधान करने और सेवाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है. हम असुविधा के लिए क्षमा चाहते हैं.
सोशल मीडिया पर यूजर्स दे रहे प्रतिक्रिया
साथ ही, कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर एयरटेल के नेटवर्क आउटेज के कारण होने वाली समस्याओं को साझा किया. एक यूजर ने लिखा कि अगर आप #Airtel यूजर हैं और कॉल नहीं कर पा रहे हैं,तो आप अकेले नहीं हैं. लगता है कि फोन की सर्विस पूरी तरह से बंद हो गई है.
ये भी पढ़ें : सुनील गावस्कर को किया जा रहा नजरअंदाज…! पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा आरोप
समस्या के बारे में ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे #AirtelDown से यह स्पष्ट हो गया कि यह सिर्फ दिल्ली-एनसीआर तक सीमित नहीं था, बल्कि देशभर में एयरटेल के उपयोगकर्ताओं को नेटवर्क से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. हालांकि एयरटेल ने अपने यूजर्स से धैर्य बनाए रखने की अपील की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सेवाएं सामान्य हो जाएंगी.

