Bomb Threats : राजधानी दिल्ली में लगातार चार दिनों में आज तीसरी बार 6 स्कूलों को धमकी मिली है। सुबह 6:325 से 7:48 के बीच बम की धमकी के संबंधित कॉल प्राप्त हुईं।
दिल्ली के एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी के कम से कम छह स्कूलों को गुरुवार को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद पुलिस और अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू किया।
सुबह 6:35 बजे आई धमकी की कॉल
अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6:35 से 7:48 बजे के बीच राजधानी के छह स्कूलों में बम की धमकी से संबंधित कॉल आईं। इनमें प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल, बीजीएस इंटरनेशनल स्कूल, राव मान सिंह स्कूल, कॉन्वेंट स्कूल, मैक्स फोर्ट स्कूल और द्वारका स्थित इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। बता दें कि पुलिस दल, अग्निशमन कर्मी और बम निरोधक दस्ते तुरंत परिसर में पहुंचे।
ये भी पढ़े : दिल्ली सीएम हमले के आरोपी को देर रात कोर्ट में किया पेश, फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा…
दरअसल, चार दिनों में स्कूलों को बम से उड़ाने की यह तीसरी धमकी है। सोमवार को दिल्ली के 32 स्कूलों को ऐसी ही धमकियाँ मिली थीं, जो बाद में झूठी निकलीं। बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के लगभग 50 स्कूलों को ई-मेल के माध्यम से फिर से बम (Bomb Threats) की धमकी मिली, जिसे बाद में ‘फर्जी’ घोषित कर दिया गया।

