होम = State = दिल्ली/NCR = AQI ने फिर किया खतरे का इशारा, दिल्ली की हवा ज़हरीली, बहुत खराब श्रेणी में इलाके

AQI ने फिर किया खतरे का इशारा, दिल्ली की हवा ज़हरीली, बहुत खराब श्रेणी में इलाके

Delhi-NCR AQI: दिल्ली–NCR में मंगलवार की सुबह में एक बार फिर प्रदूषण का ज़हर घुला मिला। दो दिनों की मामूली राहत के बाद राजधानी की हवा ‘खराब’ से फिसलकर सीधे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में जा पहुंची। CPCB के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक सुबह 6 बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 331 दर्ज हुआ, जो साफ संकेत है कि प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है।

सबसे ज्यादा दमघोंटू हवा कहाँ?

राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने बेहद गंभीर स्तर की हवा रिकॉर्ड की।
• बवाना- 387
• आनंद विहार- 381
• वजीरपुर- 362
• बुराड़ी- 361
• आरके पुरम- 356

ये सभी इलाके ‘बहुत खराब’ कैटेगरी में घुस चुके हैं। IGI एयरपोर्ट का AQI comparatively कम जरूर रहा, लेकिन 269 पर यह भी ‘खराब’ श्रेणी से बाहर नहीं निकला।

कोहरे + स्मॉग = बढ़ती टेंशन

सुबह कई इलाकों में कोहरे और स्मॉग की मोटी परत पसरी रही। इंडिया गेट–कर्तव्य पथ पर AQI लगभग 370 रहा, जिससे वहां की हवा बेहद जहरीली दर्ज हुई। तुगलकाबाद की MB रोड पर स्थिति और भी चिंताजनक रही, जहां AQI 302 पहुंच गया।

आंखों में जलन और लगातार खांसी

स्थानीय लोगों ने बिगड़ती हवा को लेकर नाराज़गी जताई। एक निवासी ने बताया “पहले हम सुबह 5 बजे बाहर निकल जाते थे, अब 7 बजे तक इंतजार करना पड़ता है। आंखों में तेज़ जलन, गला खराब और खांसी आम हो गई है। सरकार का पानी छिड़काव काफी नहीं है, और सख्त कदम चाहिए।”

रविवार–सोमवार को मिली थी हल्की राहत

सप्ताह की शुरुआत में AQI 279 और 298 रिकॉर्ड हुआ था, जिससे हल्की सुधार की उम्मीद जगी थी। लेकिन मंगलवार को हवा ने फिर करवट ले ली। इस बीच IMD ने दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7°C और अधिकतम 26°C रहने का अनुमान जताया है, जो सर्दी बढ़ने और हवा के और ठहरने का संकेत है। दिल्ली की हवा एक बार फिर खतरे की घंटी बजा रही है और राहत दूर होती दिख रही है।

ये भी पढ़े: रोज सिर्फ 1 भाप में पका आंवला करेगा कमाल, 5 बड़े फायदे जो बदल देंगे आपकी सेहत

बंगाल