होम = State = दिल्ली/NCR = दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में रहते है कई सांसद

दिल्ली के ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में रहते है कई सांसद

by | Oct 18, 2025 | दिल्ली/NCR

Brahmaputra Apartments Fire: राजधानी दिल्ली से एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई है। ये हादसा दिल्ली के डॉ. बिशंबर दास मार्ग पर बने ब्रह्मपुत्र अपार्टमेंट्स में हुआ है। इस बिल्डिंग में लोकसभा और राज्यसभा के कई सांसद रहते हैं। यह बिल्डिंग संसद भवन से केवल 200 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई।

6 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी

बता दें कि अभी तक आग की वजह के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिली है, लेकिन दमकल कर्मी मौके पर पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। दमकल की छह गाड़ियां मशक्कत कर आग बुझाने में जुटी है। आग की वजह से स्थानीय लोग और अधिकारी चिंतित हैं क्योंकि यह क्षेत्र काफी संवेदनशील और महत्वपूर्ण माना जाता है।

पुलिस लोगों को बाहर निकलने का आग्रह कर रहे हैं। काफी सारे लोग ग्राउंड फ्लोर के बाहर एकत्रित हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दमकल विभाग को आग लगने की सूचना सबसे पहले दोपहर को एक बजकर 20 मिनट पर मिली। फिर विभाग ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल पर दमकल की गाड़ियों को भेजा।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि फायर ब्रिगेड की टीम को कॉल करने के बाद वह देरी से पहुंचे। लोगों का ये भी कहना है कि अगर फायर ब्रिगेड की टीम सही समय पहुंची तो नुकसान कम होता।