होम = State = छत्तीसगढ़ = सुकमा में सुरक्षाबलों की करारी कार्रवाई, ASP आकाश राव की शहादत का बदला, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

सुकमा में सुरक्षाबलों की करारी कार्रवाई, ASP आकाश राव की शहादत का बदला, मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर

Chhattisgarh Naxal News: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। DRG और स्थानीय पुलिस टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान किस्टाराम इलाके में माओवादियों से आमना-सामना किया। करीब एक घंटे तक चली भयंकर मुठभेड़ में 12 नक्सली मार गिराए गए। मौके से AK-47 और इंसास राइफल बरामद की गई हैं।

बदला हुआ पूरा

विशेष जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में कोंटा एरिया कमेटी के सचिव मंगडू भी ढेर हुए, जिन पर 8 लाख रुपये का इनाम था। मंगडू कई वर्षों से नक्सली संगठन से जुड़ा था और कई हमलों में शामिल रहा। सुरक्षाबलों ने इस कार्रवाई में ACM हितेश को भी मार गिराया, जो 9 जून को हुए IED ब्लास्ट का मास्टरमाइंड था, जिसमें तत्कालीन ASP आकाश राव गिरपुंजे शहीद हुए थे। इस मुठभेड़ के साथ ASP आकाश की शहादत का बदला लिया गया।

लाल आतंक के खिलाफ ऑपरेशन

सुकमा के अलावा छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भी सुरक्षाबलों ने लाल आतंक के खिलाफ ऑपरेशन चलाया और 2 नक्सलियों को ढेर किया। सुरक्षाबलों का यह ऑपरेशन राज्य में माओवादी हिंसा के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है और संभावना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में धमाके और फाइटर जेट्स, अमेरिका ने किया हमला या कुछ और?