PM Modi Chhattisgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार एक नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी कई कार्यक्रमों में शिरकत की। रायपुर से आने के बाद पीएम का पहला कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित सत्य साईं अस्पताल में रहा। जहां उन्होंने बच्चों से मुलाकात की। इसके बाद वे प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय गए।
राज्योत्सव 2025 में शामिल हुए पीएम
बता दें कि दिन में मोदी नए विधानसभा भवन का लोकार्पण किया और फिर आदिवासी संग्रहालय का अवलोकन भी किया। इसके बाद पीएम मोदी शाम के समय राज्योत्सव 2025 के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। इस साल छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती मनाई गई। इस राज्य की स्थापना को 25 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री को राज्योत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया था।
रमन सिंह बोले– ‘मोदी मैजिक अब भी ज़िंदा’
वहीं PM मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे पर, विधानसभा स्पीकर और पूर्व CM रमन सिंह ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री मोदी का साढ़े आठ घंटे का एक बड़ा प्रोग्राम था। वे पुट्टपर्थी साईं संस्थान गए, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ समय बिताया, उसके बाद ब्रह्मा कुमारी मेडिटेशन सेंटर गए। वे विधानसभा परिसर, ट्रैवल म्यूज़ियम भी गए और एक इवेंट में शामिल हुए। पूरा रायपुर शहर उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक था।
ये भी पढ़ें: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की स्थापना दिवस पर दी शुभकामनाएं
इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर और पूर्व CM रमन सिंह ने कहा कि यह साफ है कि ‘मोदी मैजिक’ अभी भी ज़िंदा है, कल तीन लाख से ज़्यादा लोग इकट्ठा हुए, और नया रायपुर पूरी तरह से ब्लॉक हो गया था। कांग्रेस ने नक्सलवाद से निपटने में कभी भी सच्चा कमिटमेंट नहीं दिखाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे खत्म करने के लिए मिलकर काम किया है।

