होम = State = छत्तीसगढ़ = छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षाबलों की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है. इस दौरान एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि हुई है,जबकि आधा दर्जन से अधिक माओवादियों के मारे जाने का दावा किया जा रहा है.

सुरक्षाबलों का संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान

संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के तहत दंतेवाड़ा,नारायणपुर और बीजापुर जिलों की पुलिस की संयुक्त टीम ने अबूझमाड़ के थुलथुली, गाबाड़ी, अदबेड़ा और नेदुर गांवों के आसपास के इलाकों को घेर लिया है. दो दिन पहले निकले इस सर्च ऑपरेशन में डीआरजी (जिला रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (विशेष कार्य बल) की टीम शामिल है.

आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई

दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए बताया कि अब तक एक नक्सली का शव बरामद हुआ है और जंगल में सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान में पूर्वी बस्तर डिवीजन की सक्रिय नक्सली और प्लाटून नंबर 10 की सदस्य बिमला, जो कुख्यात माओवादी SKZC सदस्य रामधर की पत्नी बताई जा रही है,मारी गई है. मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने आधा दर्जन से अधिक नक्सलियों को मार गिराया है, हालांकि मारे गए माओवादियों की आधिकारिक संख्या की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें : विक्ट्री चाहिए तो फैक्ट्री दीजिए…लालू यादव का पीएम मोदी पर तंज, जानें सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा

अक्टूबर 2024 में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता

गौरतलब है कि यह वही इलाका है जहां अक्टूबर 2024 में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली थी. उस समय SKZC सदस्य नीति सहित कुल 38 माओवादियों को ढेर किया गया था और माओवादी संगठन की कंपनी नंबर 6 को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया था. नीति को माड़ क्षेत्र में नक्सल नेटवर्क की रीढ़ माना जाता था. फिलहाल मुठभेड़ और सर्च ऑपरेशन जारी है और अधिकारी क्षेत्र से और जानकारी का इंतजार कर रहे हैं.

बंगाल