होम = State = छत्तीसगढ़ = Gariaband Encounter : सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, भारी हथियार बरामद

Gariaband Encounter : सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को किया ढेर, भारी हथियार बरामद

Gariaband Encounter : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मैनपुर इलाके में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच शुक्रवार को बड़ी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में अब तक 10 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दोनों ओर से रुक-रुककर गोलीबारी जारी है।

सूत्रों के अनुसार, इलाके में नक्सलियों की सक्रियता की जानकारी मिलने पर गरियाबंद की E-30 टीम, राज्य पुलिस की STF और CRPF की कोबरा यूनिट ने संयुक्त अभियान शुरू किया। जंगलों में घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग की, जिसका जवाब सुरक्षाबलों ने दिया।

इनामी नक्सली ढेर

पुलिस अधिकारियों ने पुष्टि की है कि मारे गए नक्सलियों में संगठन के बड़े कमांडर भी शामिल हैं। एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण, जिसे भास्कर के नाम से भी जाना जाता था, मुठभेड़ में ढेर हो गया। वह नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य और ओडिशा स्टेट कमेटी का सचिव था। इसके अलावा, 25 लाख रुपये का इनामी नक्सली प्रमोद भी मारा गया है।

हथियार और सामग्री बरामद

घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और नक्सली सामग्री जब्त की है। इनमें सात ऑटोमेटिक गन समेत अन्य घातक हथियार शामिल हैं। बरामदगी से साफ है कि नक्सली किसी बड़े हमले की साजिश रच रहे थे।

ये भी पढ़ेछत्तीसगढ़ में दंतेवाड़ा-नारायणपुर सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा और गरियाबंद (Gariaband Encounter) एसपी निखिल राखेचा ने घटनाक्रम की पुष्टि की है। अधिकारियों ने बताया कि अभी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और गोलीबारी रुक-रुक कर हो रही है।