होम = State = Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़‑उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त हुए घोषित, गृहमंत्री अमित शाह ने कही ये बातें  

Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़‑उत्तर बस्तर नक्सलमुक्त हुए घोषित, गृहमंत्री अमित शाह ने कही ये बातें  

Naxalites Surrendered Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में बीजेपी सरकार की रणनीति और सेना के अदम्य साहस से नक्सलवाद लगातार नकेल कसी जा रही है। जिसकी वजह से पूरे क्षेत्र में नक्सलवाद लगातार कमजोर होता जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में 258 नक्सलियों ने हथियार डालकर समाज में वापसी की है। इसके साथ ही जनवरी 2024 से अभी तक कुल 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है।

अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर हुआ नक्सल मुक्त

इसी बीच छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर पूरी तरह नक्सलवाद से मुक्त हो गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को यह दावा किया कि साल 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। अमित शाह ने कहा कि जनवरी 2024 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के गठन के बाद से अब तक 2100 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है और 1785 को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 477 नक्सली मारे गए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खुशी जताते हुए एक पोस्ट में लिखा, “यह अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ और उत्तरी बस्तर, जो कभी आतंकवादियों के गढ़ थे, आज नक्सली आतंक से मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। अब दक्षिणी बस्तर में नक्सलवाद का नामोनिशान बचा है, जिसे हमारे सुरक्षा बल जल्द ही मिटा देंगे।”

पहले भी नक्सल पर बोले हैं शाह     

जानकारी के लिए बता दें कि, अमित शाह ने 28 सितंबर को नई दिल्ली में ‘नक्सल मुक्त भारत’ मोदी के नेतृत्व में लाल आतंक को समाप्त करने के समापन समारोह को संबोधन में कहा था कि मैं फिर कह रहा हूं कि 31 मार्च 2026 तक इस देश से हथियारी नक्सलवाद खत्म हो जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने संवाद, सुरक्षा और समन्वय, तीनों पहलू पर काम करने की शुरुआत की. आज नतीजा ये है कि मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि 31 मार्च 2026 तक इस देश से हथियारी नक्सलवाद समाप्त हो जाएगा।

ये भी पढ़ें: Gujarat Minister List : भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हर्ष संघवी डिप्टी सीएम, रिवाबा जड़ेजा को जगह

Tags :

बंगाल