होम = State = पंजाब में रेल ट्रैक पर धमाका होने से ड्राइवर हुआ घायल, गणतंत्र दिवस से पहले ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब में रेल ट्रैक पर धमाका होने से ड्राइवर हुआ घायल, गणतंत्र दिवस से पहले ब्लास्ट से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

by | Jan 24, 2026 | State, पंजाब

Railway track blast: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में गणतंत्र दिवस से पहले शनिवार को रेलवे लाइन पर एक ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। इस ब्लास्ट में मालगाड़ी का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है और मालगाड़ी के चालक को चोटें भी आई हैं। जानकारी के मुताबिक सरहिंद क्षेत्र में रेलवे लाइन पर ये ब्लास्ट रात करीब 10 बजे हुआ।

धमाके से रेलवे लाइन का 12 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त

धमाके कारण रेलवे लाइन का करीब 12 फीट हिस्सा पूरी तरह उड़ गया.इस धमाके में मालगाड़ी के इंजन चालक को भी चोटें आई हैं. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, गणतंत्र दिवस से पहले धमाके की घटना से इलाके में अफरा-तफरी भी मच गई है। इसके बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि, अब हालात ठीक हैं और 14 घंटे बाद रेलवे ट्रैक पर आवाजाही भी शुरू हो गई है।

पुलिस ने क्या बताया?

रोपड़ रेंज के डीआईजी नानक सिंह ने बताया कि रात को 9 बजकर 50 मिनट पर ब्लास्ट हुआ है। इस ब्लास्ट में ड्राइवर के गाल पर चोटें आई हैं। उन्होंने साफ किया कि कोई बहुत बड़ा ब्लास्ट नहीं था, सिर्फ छोटा सा धमाका था। 

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब में बब्बर खालसा के 4 आतंकी पकड़े गए, 2.5 किलो IED बरामद