होम = State = उत्तर प्रदेश = Weather Update : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की चेतावनी, UP-बिहार में राहत, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी

Weather Update : दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की चेतावनी, UP-बिहार में राहत, राजस्थान में रेड अलर्ट जारी

Weather Update : दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक लगातार बारिश हो रही है। बिहार, यूपी, दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। भीषण बारिश से निपटने के लिए NDRF की टीमें राहत और बचाव का काम कर रही हैं।

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान की चेतावनी

वहीं, मौसम विभाग ने 7 सितंबर को कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।मौसम विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर में अभी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। दोपहर या शाम को मध्यम से तेज बारिश और आंधी-तूफान हो सकते हैं। वहीं, यमुना का पानी धीरे-धीरे कम हो रहा है।

उत्तर प्रदेश में राहत मिलने की संभावना

उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बारिश थमने और मौसम से राहत मिलने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 सितंबर को दिल्ली से सटे जिले गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद, बागपत में जरूर भारी बारिश की संभावना है। लेकिन बांकी जिलों में बारिश से राहत रहेगी। हालांकि, 8 और 9 सितंबर को यूपी के कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुमान के मुताबिक, 10 सितंबर को पूर्वी हिस्से में बारिश होगी और 11 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट है।

बिहार में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

बिहार के कुछ जिलों में आज आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बताया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज राज्य में भारी बारिश से राहत रहेगी। हालांकि, कुछ जिलों में वज्रपात गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 9 सितंबर को पूरे राज्य में आंधी-बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने  11 से 13 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़े : रात को करवटें बदलना बंद करें, इन आदतों से आएगी चैन की नींद 

जानें राजस्थान का हाल

राजस्थान में लगातार बारिश जारी है और फिलहाल इसके रुकने के आसार नहीं हैं। मौसम विभाग के मुताबिक आज यानी 7 सितंबर को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाड़मेर, जालोर के साथ ही सिरोही में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

बंगाल