Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज समाप्त हो रही है। इस बीच, एनडीए (NDA) ने अपने सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और उसके अधिकतर प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा भी दाखिल कर दिया है। दूसरी ओर, विपक्षी महागठबंधन में अब तक सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है।
कांग्रेस और राजद के बीच सहमति नहीं
सूत्रों के अनुसार, महागठबंधन में कांग्रेस और राजद के बीच कई सीटों पर सहमति नहीं बन सकी है। कांग्रेस ने अपने दम पर रणनीति बनाते हुए 48 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी इस बार भी लगभग 70 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, राजद और वामदल कांग्रेस को इतनी सीटें देने के पक्ष में नहीं हैं।
राजद ने वर्तमान विधायकों के साथ नए चेहरों दी टिकट
इधर, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने अपने कुछ वर्तमान विधायकों के साथ नए चेहरों को भी टिकट दिया है, लेकिन उसने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि कुल कितनी सीटों पर वह चुनाव लड़ेगी। वहीं, वामपंथी दलों (Left parties) के लगभग 80 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल कर दिए हैं।
Inida Alliance का प्रारंभिक फॉर्मूला तैयार
सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) के बीच सीट बंटवारे का जो प्रारंभिक फॉर्मूला तैयार किया गया है, उसके अनुसार राजद को लगभग 136 सीटें, कांग्रेस को 61, वामदल को 31 और वीआईपी को करीब 15 सीटें मिल सकती हैं।
ये भी पढ़े – Bihar Elections 2025: तेज प्रताप की साली करिश्मा राय को RJD ने दिया टिकट, तेजस्वी ने बड़ा…
वहीं, विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपने हिस्से में उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की मांग रखी है और इसके लिए लगातार दबाव बना रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यदि जल्द ही सीट बंटवारे पर सहमति नहीं बनी, तो महागठबंधन के भीतर मतभेद और गहराने की संभावना है।

