होम = State = बिहार = बिहार की ये अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, दूल्हा बोला- मेरा शौक धरा का धरा रह गया

बिहार की ये अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय, दूल्हा बोला- मेरा शौक धरा का धरा रह गया

by | Jul 29, 2025 | बिहार

Unique Wedding: बिहार के भागलपुर जिले में एक अनोखी शादी हुई जिसकी चारों ओर चर्चा हो रही है। इस शादी में न तो बैंड-बाजा बजा, न ही मोटर गाड़ी पर बारात आई और न ही डीजे की धुन पर बाराती नाचे। ऐसा इसलिए क्योंकि इलाका बाढ़ के पानी में जलमग्न था। नाव से ही दूल्हा बारात लेकर आया और उसी नाव से अपनी दुल्हनिया को विदा कर वापस ले गया। इस दौरान दूल्हे के चेहरे पर थोड़ी मुस्कान थी, लेकिन सारे अरमानों पर पानी फिर गया था।

2 सप्ताह पहले आई थी बाढ़

ये चर्चित शादी जिले के पीरपैंती प्रखंड के बाखरपुर गांव में हुई। जहां 2 सप्ताह पहले से गंगा नदी में बाढ़ आ गई थी जिसके पानी से बाखरपुर पंचायत पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है। ऐसे में इस गांव के देवमुनी कुमार सज-धज कर दूल्हा तो बने लेकिन बारात (Unique Wedding) के लिए लग्जरी गाड़ी नहीं बल्कि 35 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए नाव की सवारी करनी पड़ी। ऐसा इसलिए क्योंकि बिहार और नेपाल में हो रही बारिश के बाद प्रदेश की नदियां उफान पर हैं।

खतरे के निशान से ऊपर बह रही है गंगा और कोसी नदी

इतना ही नहीं, कुछ जगहों पर गंगा और कोसी नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। कई जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भी घुसने लगा है। इस बीच भागलपुर में देवमुनी कुमार की बारात लग्जरी कार की जगह नाव में बैठकर निकली। लड़के के पिता रामदेव मंडल ने बताया कि शादी (Unique Wedding) की तारीख एक महीने पहले तय कर ली गई थी। इसी बीच गंगा नदी में बाढ़ आ गई जिससे बाखरपुर गांव भी पानी से चारों तरफ से घिर गया।

नाव से गई बारात

जब गांव से निकलने का रास्ता नहीं बचा तो कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड के कटाकोष गांव के निवासी रामचंद्र चौधरी के यहां नाव से बारात गई और शादी कर दुल्हन को लेकर नाव से ही वापस लौट आई। दूल्हा देवमुनी कुमार ने बताया कि गंगा नदी में बाढ़ आने के कारण लड़की के घर जाने के लिए कोई और रास्ता नहीं बचा था। ऐसे में नाव पर बारात को ले जाना पड़ा जिसके चलते बारात में भी केवल 25 से 30 लोग ही शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें: “9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति…”, संसद में पीएम मोदी का बड़ा खुलासा

दूल्हे ने बताया कि वो घर से बारात लेकर कुछ दूर तो स्कॉर्पियो से गए। इसके बाद वहां से पैदल गंगा किनारे और फिर वहां से नाव में बैठकर बारातियों के साथ लड़की के घर कटिहार पहुंचे। उन्होंने बताया कि जब घर से निकले तो आसमान साफ था, लेकिन जब नाव पर सवार हुए तो बारिश होने लगी। झमाझम बारिश के साथ भीगते हुए लड़की के घर बारात लेकर पहुंचे। दुल्हे ने बताया कि अगर बाढ़ नहीं आई होती तो हम सड़क मार्ग से बारात (Unique Wedding) लेकर पहुंचते।

यह भी देखें: PM Modi On Operation Sindoor: PM Modi का ऐतिहासिक संबोधन, ये है भारत के विजय उत्सव का सत्र

बंगाल