होम = State = बिहार = गोली नहीं बनी मौत की वजह! मोकामा हत्याकांड में बड़ा मोड़, दुलारचंद यादव केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदला पूरा खेल

गोली नहीं बनी मौत की वजह! मोकामा हत्याकांड में बड़ा मोड़, दुलारचंद यादव केस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदला पूरा खेल

by | Nov 1, 2025 | बिहार

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा का बहुचर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड अब एक चौंकाने वाले मोड़ पर पहुंच गया है। जिस गोली को इस पूरे मामले की जड़ माना जा रहा था, अब वही जांच के घेरे में आ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि दुलारचंद यादव की मौत गोली से नहीं हुई थी। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पटना पुलिस की जांच की दिशा पूरी तरह बदल गई है।

यह घटना मोकामा में JDU प्रत्याशी अनंत सिंह और जन सुराज उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के दौरान सामने आई थी। गोलीबारी की अफवाहों के बीच दुलारचंद यादव की मौत ने पूरे इलाके में तनाव फैला दिया था। परिजनों ने FIR में स्पष्ट आरोप लगाया था कि उन्हें गोली मारकर हत्या की गई, लेकिन मेडिकल टीम की रिपोर्ट ने अब इस दावे पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पलटी कहानी

तीन डॉक्टरों की टीम जिसमें डॉ. अजय कुमार भी शामिल थे, ने शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. अजय कुमार ने मीडिया को बताया कि “लारचंद यादव के पैर के एंकल जॉइंट (टखने के जोड़) के पास गोली लगी थी, जो आर-पार निकल गई। यह घाव गंभीर जरूर था, लेकिन मौत का कारण नहीं बन सकता। डॉक्टरों ने आगे बताया कि मृतक के शरीर पर कई अन्य जख्म और खरोंच के निशान भी पाए गए, जो किसी प्रकार की मारपीट या आंतरिक चोट की ओर इशारा करते हैं।

मेडिकल टीम का यह बयान पूरे केस की धारणा को पलट देता है। अब सवाल यह है कि आखिर दुलारचंद यादव की मौत कैसे हुई? क्या उन्हें पीट-पीटकर मारा गया? या किसी ने चालाकी से गोली लगने का नाटक रचा? पुलिस इन बिंदुओं पर नए सिरे से जांच कर रही है।

राजनीतिक सस्पेंस थ्रिलर

JDU के मुख्य प्रवक्ता और विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा, किस पर आरोप है, यह जांच का विषय है। लेकिन पुलिस असली दोषी को सजा दिलाएगी।उन्होंने RJD पर निशाना साधते हुए कहा, “रीत लाल यादव जैसे अपराधी के प्रचार में तेजस्वी यादव का जाना लोकतांत्रिक मूल्यों पर प्रश्नचिह्न है। अब यह मामला केवल एक हत्या नहीं, बल्कि राजनीतिक सस्पेंस थ्रिलर बन चुका है, जहां हर नया खुलासा पिछले सच को झूठा साबित कर रहा है।

ये भी पढ़ें: महागठबंधन का आज जारी होगा घोषणापत्र,10 वादों का होगा ऐलान, क्या है वादे पढ़िए ?

Tags : bihar news

बंगाल