होम = State = तेजस्वी का बड़ा आरोप, ‘ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी BJP के हाथों बिके, चाचा नीतीश को बर्बाद…’

तेजस्वी का बड़ा आरोप, ‘ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी BJP के हाथों बिके, चाचा नीतीश को बर्बाद…’

Tejashwi Yadav Files Nomination: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने लगातार तीसरी बार राघोपुर सीट से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के बाद बोले तेजस्वी, ‘ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी BJP के हाथों बिके हुए हैं इन्होने ने चाचा नीतीश कुमार को किया बर्बाद है। ये तीसरी बार है जब तेजस्वी ने यहां से पर्चा दाखिल किया है। उन्होंने कहा कि राघोपुर की जनता ने हम पर लगातार दो बार भरोसा किया है. जनता मालिक है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि JDU को नीतीश कुमार नहीं चला रहे बल्कि जेडीयू को ललन सिंह, संजय झा और विजय चौधरी तीनों मिलकर चला रहे हैं।

राघोपुर और बिहार की जनता RJD के साथ


नामांकन के बाद तेजस्वी यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “यह तीसरी बार है जब हमने राघोपुर से अपना नामांकन दाखिल किया है। हमें विश्वास है कि राघोपुर की जनता एक बार फिर हम पर भरोसा करेगी और इस बार बदलाव होगा। हम सिर्फ़ सरकार नहीं बनाना चाहते, हम बिहार बनाना चाहते हैं। अब बिहार भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त राज्य बनना चाहता है.”

नामांकन के बाद विपक्षियों पर भड़के तेजस्वी


विरोधियों पर निशाना साधते हुए तेजस्वी ने कहा, “कई लोग अफवाह फैला रहे थे कि हम दो जगहों से चुनाव लड़ेंगे। तंज कस्ते हुए तेजस्वी से कहा तेजस्वी 243 सीटों से चुनाव लड़ रहा है, लेकिन जब एक सीट की बात आती है तो हम पहले से ही राघोपुर से चुनाव लड़ते रहे हैं और केवल राघोपुर से ही चुनाव लड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें-

Tags :

बंगाल